हरियाणा के चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा बहुमत से 6 सीट दूर

Haryana assembly election result 2019 live vote counting updates by polls result
हरियाणा के चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा बहुमत से 6 सीट दूर
हरियाणा के चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा बहुमत से 6 सीट दूर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव की सभी 90 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 47 सीटें जीतकर खट्टर के नेतृत्व में सरकार बनाने वाली भाजपा ने सबसे ज्यादा 40 सीटें जीतीं हैं। वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर कब्जा जमाकर दूसरे स्थान पर है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थीं। वहीं जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा और कांग्रेस के सरकार बनाने के समीकरणों को बिगाड़ दिया है।  

ज्ञात हो कि एग्जिट पोल में भाजपा की जीत का अनुमान जताया गया था। एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में BJP को 72, कांग्रेस को 8 जबकि अन्य को 10 सीटें दी थीं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भाजपा को 71, कांग्रेस को 11 और अन्य को 8 सीटें दी गई थीं। वहीं आज तक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 32-44 सीट, कांग्रेस को 30 से 42 सीटें जीतने का अनुमान जताया था। 

UPDATE :

10:44 PM : हरियाणा में सभी 90 सीटों पर परिणाम घोषित, भाजपा-40, कांग्रेस-31 जेजेपी-10 और अन्य-9 सीटें जीतीं 

8.34 PM : 89 सीटों के परिणाम घोषित, एक सीट पर चल रही गिनती, भाजपा 39 सीटों के साथ सबसे आगे, कांग्रेस ने जीतीं 31 सीटें।

6:42 PM : पीएम मोदी ने हरियाणा चुनाव में सरकार बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे आशीर्वाद देने के लिए मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं। हम राज्य की प्रगति के लिए समान उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे। मैं मेहनती बीजेपी हरियाणा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को विस्तार से बताया।

 

6:35 PM : आज बीजेपी के लिए जश्न का दिन नहीं है, दल-बदल करने वाले कई नेताओं को जनता ने सीख दीः आनंद शर्मा

6:33 PM : महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी की सीटों में भारी गिरावट हुई है। हरियाणा में बीजेपी की जीत नहीं हार हुई है, मनोहर लाल खट्टर का सरकार बने रहने का कोई अधिकार नहींः आनंद शर्मा

5:50 PM : राज्यपाल सत्यदेव आर्य से मिलेंगे सीएम मनोहर लाल खट्टर। सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश।

 

5:48 PM : अंबाला कैंट सीट से जीते हरियाणा के मंत्री अनिल विज। 

 

4:54 PM : सूत्रों के मुताबिक, जानकारी आ रही है कि दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन देगी, हालांकि, इससे पहले यह खबर आई थी कि जेजेपी ने कांग्रेस को समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री पद की शर्त रखी है, लेकिन अब जो जानकारी आ रही है वो राज्य के समीकरण बदलने वाली है

4:45 PM : पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बीजेपी केंद्रीय कार्यालय पहुंचें नरेंद्र मोदी और अमित शाह

4:30 PM : पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए शाम 5 बजे बीजेपी केंद्रीय कार्यालय पहुंचेंगे नरेंद्र मोदी और अमित शाह

4:22 PM : पटौदी से बीजेपी से सत्याप्रकाश जरावता 35000 से अधिक वोटों से जीते

4:14 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 34 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें से BJP ने 14, कांग्रेस ने 10, JJP ने 6, निर्दलीय ने 3 और HLP 1 सीट जीती है

3:51 PM : प्रियंका गांधी इस समय रायबरेली में हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अभी का ट्रेंड नहीं देखा है लेकिन मुझे हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए खुशी है। यूपी में भी हमारा वोट शेयर बढ़ा है।

3:51 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 30 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें से BJP ने 13, कांग्रेस ने 10, JJP ने 5, HLP 1 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती है

3:47 PM : जींद सीट से BJP के डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा जीते, JJP के महाबीर गुप्ता उनसे 12508 वोटों से पीछे रहे

3:45 PM : जुलाना से JJP के अमरजीत ढांडा जीते, BJP के परमिंदर सिंह ढुल उनसे 24193 वोटों से पीछे रहे

3:38 PM : डबवाली से कांग्रेस के अमित सिहाग जीते, भारतीय जनता पार्टी के आदित्य उनसे 15647 वोटों से पीछे रहे

3:38 PM : गोहाना से क्रांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक जीते, लोकतन्त्र सुरक्षा पार्टी के राज कुमार सैनी उनसे 4152 वोटों से पीछे रहे

3:38 PM : गनौर से भारतीय जनता पार्टी की निरमल रानी जीती, क्रांग्रेस के कुल्दीप शर्मा उनसे 10280 वोटों से पीछे रहे

3:32 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 28 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें से BJP ने 12, कांग्रेस ने 9, JJP ने 5, HLP 1 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती है

3:20 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 22 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें से BJP ने 8, कांग्रेस ने 7, JJP ने 5, HLP 1 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती है

3:12 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 17 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6, JJP ने 5, कांग्रेस ने 4, HLP 1 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती

3:06 PM : फरीदाबाद NIT से क्रांग्रेस के नीरज शर्मा जीते, BJP के नागेन्द्र भड़ाना उनसे 3242 वोटों से पीछे रहे

3:05 PM : बल्लभगढ़ से BJP के मूल चंद शर्मा जीते, क्रांग्रेस के आनंद कौशिक उनसे 41713 वोटों से पीछे रहे

3:00 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 14 सीटों के नतीजे घोषित, JJP ने 5, BJP ने 5, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती

3:00 PM : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (फाइल पिक) करनाल विधानसभा सीट पर 41,950 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के तरलोचन सिंह पीछे चल रहे हैं।

2:59 PM : हांसी से BJP के विनोद भयाना जीते, JJP के राहुल मक्कर उनसे 22260 वोटों से पीछे रहे

2:55 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 12 के नतीजे घोषित, JJP ने 5, BJP ने 4, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती

2:49 PM : हरियाणा की अंबाला कैंट सीट से BJP के अनिल विज जीते, निर्दलीय की चित्रा सरवारा उनसे 20165 वोटों से पीछे रहीं

2:47 PM : बधरा से JJP की नैना सिंह जीती, कांग्रेस के रणबीर सिंह महेन्द्रा उनसे 13704 वोटों से पीछे रहे

2:47 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 11 के नतीजे घोषित, JJP ने 5, BJP ने 3, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती

2:47 PM : अदमपुर से क्रांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई जीते, BJP की सोनाली फोगाट हारीं

2:47 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 9 के नतीजे घोषित, JJP ने 4, BJP ने 2, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती

2:44 PM: भाजपा के हरियाणा प्रमुख सुभाष बराला का कहना है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है और उनके इस्तीफे की खबर एक अफवाह है

2:37 PM : हरियाणा में 90 सीटों में से अब तक 6 के नतीजे घोषित, JJP ने 4, BJP ने 2 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती

2:24 PM : चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, राज्य की कुल 90 सीटों में से BJP 39 सीटों पर कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है

02:26 PM: थानेसर से BJP के सुभाष सुधा जीते, कांग्रेस के अशोक कुमार अरोरा 842 वोट से पीछे रहे

02:22 PM : पृथला से निर्दलीय नयन पाल रावत की जीत

02:21 PM : नारनौंद से कांग्रेस के रामकुमार गौतम की जीत

02:20 PM : नारनौंद से BJP के कैप्टन अभिमन्यु हारे

02:11 PM : नरवरा से JJP के राम निवास की जीत

02:06 PM : दुष्यंत कुमार बोले- ना मैं किंग हूं, न किंग मेकर

02:01 PM : जुलाना से JJP के अमरजीत ढांडा की जीत

01:35 PM: जननायक जनता पार्टी (JJP) के राम करन शाहबाद सीट से जीते, BJP के कृष्ण कुमार को 37127 वोटों से हराया

01:22 PM: हरियाणा कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े सभी दल मिलकर सरकार बनाएं, उन्होंने कहा कि JJP हो या फिर आईएनएलडी सबको कांग्रेस के साथ आकर मजबूत सरकार बनानी चाहिए, हुड्डा ने कहा कि मेरा वादा है कि सभी दलों को समान मान-सम्मान मिलेगा, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रशासन के जरिए जीते हुए निर्दलीय लोगों को रोकने का काम कर रही है, हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने किसी के साथ को निभाया नहीं है और हमने सबका साथ निभाया है

01:18 PM: चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस 35-35 सीट से बराबरी पर हैं

01:10 PM: बरोदा सीट से योगेश्वर दत्त बड़े मार्जिन से पिछड़े, श्रीकष्ण हुड्डा आगे निकले

01:10 PM: चुनाव आयोग के मुताबिक हरियाणा में BJP और कांग्रेस के बीच 36-34 के अंतर से कड़ी टक्कर

01:08 PM: हरियाणा में खट्टर सरकार के 8 मंत्री अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं

12:58 PM: हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया है, वह रुझानों में काफी पीछे चल रहे थे, उन्होंने पार्टी को बहुमत न मिलने और अपनी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया है

12:56 PM: चुनाव आयोग के मुताबिक हरियाणा में BJP और कांग्रेस 35-35 सीटों पर आगे

12:56 PM: चुनाव आयोग के मुताबिक BJP 36 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे

12:41 PM: आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बड़ौदा से पहलवान और भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त 3590 मतों से पीछे हैं

12:41 PM: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब तक प्राप्त रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आधिकारिक आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है, मतगणना में भाजपा और कांग्रस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है, सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खट्टर को दिल्ली बुलाया है, फरीदाबाद के सांसद किशन पाल गुर्जर ने कहा, मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंच चुके हैं और पार्टी हाई कमान से चर्चा कर रहे हैं

12:40 PM: हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा है कि, हम जानते थे कि भाजपा की जमीन उखड़ चुकी है और यह लोग सरकार नहीं बना सकते, हमने चुनाव में लोगों के मुद्दों की बात की और हरियाणा के लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी में दिखा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हों या शीर्ष नेतृत्व आप देख रहे इनके मंत्री हारते जा रहे हैं, अभी हम लोग आपस में विचार-विमर्श करेंगे हमें लगता है कि आंकड़े आएंगे तो हम सरकार बनाएंगे

12:38 PM: दिल्ली BJP मुख्यमंत्री में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच चुके हैं, हरियाणा BJP के प्रभारी में अनिल जैन के साथ उनकी बैठक चल रही है, खट्टर जल्द ही दिल्ली पहुंचकर पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं

12:28 PM: हरियाणा कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, हुड्डा पार्टी की रणनीति के बारे में कोई अहम घोषणा कर सकते हैं, इस कॉन्फ्रेंस के बाद जीते हुए विधायकों के साथ हुड्डा दिल्ली के लिए कूच करेंगे, हालांकि कांग्रेस पार्टी बहुमत से काफी दूर है और उसे सरकार बनाने के लिए JJP समेत कुछ निर्दलीय विधायकों की भी जरूरत पड़ेग

12:28 PM: हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे

12:18 PM: दादरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की बबीता फोगट 2387 वोटों से आगे चल रही हैं

12:10 PM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि, हरियाणा में जातिवादी राजनीति के कारण भाजपा को नुकसान हुआ है। हरियाणा की 99 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है

12:08 PM: दिल्ली में कल JJP कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला हरियाणा में किंगमेकर बन सकते हैं, बैठक में पार्टी BJP या कांग्रेस किसी एक को समर्थन देने पर फैसला कर सकती है, रुझानों में कांग्रेस और BJP दोनों ही बहुमत के आंकड़े से दूर होती दिख रही है, ऐसे में BJP और JJP मिलकर सरकार बना सकती हैं, या फिर कांग्रेस अपने साथ JJP और निर्दलीय विधायकों को लेकर बहुमत का जादुई आंकड़ा छू सकती है

11:49 AM: जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस द्वारा उन्हें CM पद की पेशकश करने की खबरों पर कहा, मेरी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई है। अंतिम निर्णय नतीजा आने के बाद ही लिया जाएगा

11:49 AM: हरियाणा में विधानसभा स्पीकर और BJP नेता कंवरपाल गुर्जर, कैप्टन अभिमन्यु, कविता जैन, सोनाली फोगाट, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, मनीष ग्रोवर, कृष्ण लाल पंवार, ओपी धनखड़ पीछे चल रहे हैं, उधर BJP ने अपने प्रवक्ताओं को JJP के प्रति नरमी बरतने के संकेत दिए हैं, BJP सूत्रों के हवाले से खबर है कि BJP आलाकमान ने अपने सभी प्रवक्ताओं को कहा है कि, टीवी डिबेट में JJP पर हमले ना करें और कांग्रेस पर ही निशाना साधें

11:48 AM: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है और इसमें दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) किंगमेकर साबित हो सकती है। कांग्रेस ने गठबंधन के लिए JJP से पहले ही संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक, हालांकि चौटाला ने पार्टी को कोई आश्वासन नहीं दिया है। कांग्रेस JJP को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा भी इस नव गठित पार्टी से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है

11:48 AM: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने आज दिल्ली में पार्टी नेता अहमद पटेल से मुलाकात की

11:38 AM: जींद में JJP के कार्यकर्ता ने पार्टी के 11 विधानसभा सीटों पर आगे चलने का जश्न मनाना शुरु कर दिया है

11:38 AM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला सत्तारूढ़ भाजपा के लीला राम से 2,423 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं

11:38 AM: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, BJP अब हरियाणा में 40 सीटों पर, कांग्रेस 27 और JJP 11 सीटों पर आगे हैं

11:24 AM: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपिंद्र सिंह हुड्डा को सरकार बनाने के लिए कोई भी फैसला अपने दम पर लेने की आजादी दे दी है, आलाकमान से संदेश भेजा गया है कि, हुड्डा जो भी फैसला लेंगे वह पार्टी को मान्य होगा, JJP को मुख्यमंत्री पद देना है या नहीं इस बारे में फैसला लेने के लिए भी हुड्डा को खुली छूट दी गई है

11:11 AM: कांग्रेस के उम्मीदवार और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से आगे चल रहे हैं

11:04 AM: पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और पिहोवा से भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार 1606 वोटों से आगे

11:00 AM: हरियाणा में सभी 90 सीटों के रुझान आ चुके हैं, इन रुझानों में BJP की बढ़त फिर से 40 पर आ गई है, कांग्रेस 30, JJP 10 और अन्य 10 सीट पर आगे चल रहे हैं, हरियाणा के रुझानों में BJP बहुमत के आंकड़े से दूर दिख रही है लेकिन वहां भारी उठापटक का दौर चल रहा है, सरकार बनाने के लिए कोई भी पार्टी बहुमत पाती नहीं दिख रही है, ऐसे में छोटे दल JJP और निर्दलीय विधायकों की भूमिका और अहम हो जाएगी

11:00 AM: हरियाणा के रुझानों में BJP को बहुमत मिलती दिखाई दे रही है, इस बीच आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुला लिया है, माना जा रहा है कि, आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए खट्टर को दिल्ली बुलाया जा रहा है, BJP अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने तय कार्यक्रम रद्द कर सरकार बनाने पर चर्चा शुरू कर दी है

11:00 AM: चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक हरियाणा में BJP 41 सीटों पर और कांग्रेस 26 सीटों पर लीड कर रही है

10:58 AM: रेसलर और बड़ौदा से BJP उम्मीदवार योगेश्वर दत्त चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार 430 वोटों से आगे 

10:48 AM: नारनौंद विधानसभा सीट पर जननायक जनता पार्टी के नेता राम कुमार गौतम आगे, भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु पीछे

10:47 AM: JJP नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा की उचाना कलां विधानसभा सीट से आगे हैं

10:47 AM: कैथल में एक मतगणना केंद्र में कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला। वह 5 वें दौर की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं

10:33 AM: तीसरे चरण की मतगणना के बाद करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर 14030 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:22 AM: हरियाणा में सरकार बनाने की कोशिश तेज हो गई है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक JJP के दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस से समर्थन के एवज में मुख्यमंत्री पद मांग लिया है, हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सरकार बनाने का दावा किया है

10:18 AM: हरियाणा में सभी 90 सीटों के रुझान आ चुके हैं, इन रुझानों में BJP 40, कांग्रेस 29, JJP 10 और अन्य 11 सीटों पर आगे है, रुझानों में BJP बहुमत के आंकड़े से पीछे है और इसके लिए पार्टी ने छोटे दलों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, सूत्रों से जानकारी मिली है कि, प्रकाश सिंह बादल के जरिए JJP के दुष्यंत चौटाला से संपर्क साधा जा रहा है, JJP को डिप्टी सीएम पद भी ऑफर किया जा सकता है

09:58 AM: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, BJP -29 और कांग्रेस -21, JJP -10 और अन्य -9 सीटों पर आगे

09:56 AM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा रोहतक के मतगणना केंद्र पर मौजूद

09:51 AM: दादरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की बबीता फोगट आगे चल रही हैं

09:50: जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने जींद में कहा, हरियाणा की जनता का प्यार मिल रहा है। यह बदलाव की निशानी है। BJP का 75 पार तो फेल हो गया, अब यमुना पार करने की बारी है

09:50 AM:  BJP 45 सीटों पर लीड कर रही है, बहुमत के आंकड़े से एक सीट पीछे है, JJP 9 सीटों पर आगे दिख रही है

09:41 AM: महेंद्रगढ़ से BJP के रामविलास शर्मा पीछे चल रहे हैं। वह खट्टर सरकार में मंत्री थे

09:40 AM: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, JJP-7, BJP-19, कांग्रेस -16 और अन्य -4 सीटों पर आगे चल रही है

09:40 AM: BJP एक बार फिर आगे निकलती दिख रही है। BJP 44 सीटों पर और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है

09:26 AM: रुझानों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में कहा कि, राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहा है, उन्होंने दावा किया कि सूबे में कांग्रेस अकेले सरकार बनाएगी, हालांकि रुझानों में कांग्रेस 32 सीटें जीतती दिख रही है, BJP को 38 और JJP को 8 सीटों पर बढ़त हासिल है, अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं

09:24 AM: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पहले चरण की मतगणना के बाद करनाल विधानसभा सीट पर 4588 वोटों से आगे चल रहे हैं

09:20 AM: रुझानों में भाजपा बहुमत से पिछड़ी, त्रिकोणीय सरकार के आसार

09:17 AM: आदमपुर से सोनाली फोगाट पीछे चल रही हैं, कैथल से कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला आगे चल रहे हैं, करनाल से खट्टर आगे चल रहे हैं, राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आ रही है

09:10 AM: हरियाणा में 90 सीटों में से 78 के रुझान आ चुके हैं, इन शुरुआती रुझानों में BJP 36, कांग्रेस 33, JJP 6 और अन्य तीन सीट पर आगे चल रहे हैं, हरियाणा में के रुझानों में JJP का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और BJP-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है

09:05 AM: BJP 1, कांग्रेस 1 और JJP 1 सीट पर आगे

09:05 AM : रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 1 सीट पर और जननायक जनता पार्टी 1 सीट पर आगे

08:55 AM : नारनौंद से BJP के कैप्टन अभिमन्यु पीछे

08:54 AM : JJP को 6 सीटों में बढ़त

08:51 AM : चरखी दादरी से BJP की बबीता फोगाट आगे

08:50 AM : करनाल से सीएम खट्टर आगे चल रहे हैं

08:50 AM : अंबाला कैंट से अनिल विज आगे

08:50 AM : हरियाणा को BJP को रुझानों में बहुमत

08:50 AM : गढ़ीसांपला किलोई से हुड्डा आगे

08:49 AM : नारनौंद से BJP के कैप्टन अभिमन्यु को बढ़त

08:47 AM : बाढड़ा से JJP की नैना चौटाला आगे

08:47 AM : INLD के अभय चौटाला ऐलनाबाद से पीछे

08:46 AM : BJP के रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ से आगे हैं

08:46 AM : BJP की कविता जैन को सोनीपत में बढ़त

08:45 AM : आदमुपर से कांग्रेस के कुलदीप बिशनोई को बढ़त

08:45 AM : रणदीप सुरजेवाला कैथल से आगे चल रहे हैं

08:44 AM : JJP के 4 सीटों में बढ़त

08:43 AM : BJP 50, कांग्रेस 16 और अन्य दल तीन सीटों पर आगे हैं। ऐलनाबाद सीट से आईएनएलडी के अभय चौटाला आगे हैं।

08:35 AM : बहुमत से 1 सीट दूर BJP

08:31 AM : BJP को बहुमत के लिए 6 सीट की जरूरत

08:29 AM : उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला को बढ़त

08:27 AM : ऐलनाबाद से अभय चौटाला आगे

12:13 PM : हरियाणा में कुल 68.30% मतदान संपन्न हुआ था

Created On :   24 Oct 2019 2:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story