हरियाणा: तेल टैंकर ने ऑटो को कुचला, सेना भर्ती से लौट रहे 10 युवकों की मौत

Haryana: oil tanker rammed into autorickshaw in Jind, at least 10 people died
हरियाणा: तेल टैंकर ने ऑटो को कुचला, सेना भर्ती से लौट रहे 10 युवकों की मौत
हरियाणा: तेल टैंकर ने ऑटो को कुचला, सेना भर्ती से लौट रहे 10 युवकों की मौत
हाईलाइट
  • सभी युवक हिसार छावनी में चल रही सेना की भर्ती में शामिल होने गए थे
  • वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए

डिजिटल डेस्क, जींद। हरियाणा के जींद में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेल के एक टैंकर ने ऑटो को कुचल दिया। हादसे में 10 युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक सेना की भर्ती में शामिल होने के बाद वापस आते वक्त यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार इनमें से कुछ मिलिट्री अकादमी में कैडेट थे। परिजनों और अकादमी को सूचना दे दी गई।

पुलिस के अनुसार, ऑटो में 11 लोग सवार थे इनमें ऑटो चालक सहित 10 युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल परमजीत नाम के शख्स को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मरने वालों में दो सगे भाई भी हैं। ये सभी युवक हिसार छावनी में चल रही सेना की भर्ती में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। हांसी रोड पर इक्कस व रामराय के बीच हादसे का शिकार हो गए। 

बता दें कि हिसार छावनी में सैनिक जनरल ड्यूटी और क्लर्क की भर्ती चल रही है। भर्ती रैली के चौथे दिन जींद और सिरसा के युवाओं को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। भर्ती में शामिल होने के बाद दस युवक देर रात ऑटों से जींद लौट रहे थे। देर रात को हांसी रोड पर तेल टैंकर उनके ऑटो पर चढ गया। इस हादसे में टैंकर भी पूरी तरह के क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे बाद में क्रेन से हटाया गया।

 

 

 

Created On :   25 Sep 2019 3:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story