बिहार में बारिश से पारा लुढ़का
By - IANS News |27 July 2019 12:01 AM GMT
बिहार में बारिश से पारा लुढ़का
हाईलाइट
- शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं तथा बारिश हो रही है
- जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है
- बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के भी आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, गया का 24.4 डिग्री और पूर्णिया में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस
Created On :   27 July 2019 5:31 AM GMT
Next Story