अहमदाबाद में पुलिसकर्मियों पर सैकड़ों उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, पुलिसकर्मी घायल

Hundreds of miscreants hurled stones at policemen in Ahmedabad, policemen injured
अहमदाबाद में पुलिसकर्मियों पर सैकड़ों उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, पुलिसकर्मी घायल
अहमदाबाद में पुलिसकर्मियों पर सैकड़ों उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, पुलिसकर्मी घायल

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। CAA और NRC के विरोध के नाम पर हिंसक प्रदर्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक वीडियो गुजरात के अहमदाबाद शहर से आया है। इसमें प्रदर्शन खत्म होने के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, तभी उपद्रवियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी भागकर छिपने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भीड़ उन पर लगातार पत्थर बरसा रही है। पुलिसकर्मी लगातार कहते दिखते हैं कि आप ऐसा मत कीजिए, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एक न सुनीं और लगातार पत्थर बरसाते रहे। विरोध के नाम पर आतंक के इस वीडियो जिसने देखा वह सन्न रह गया। 

 

 

एक दूसरी घटना में प्रदर्शनकारियों की पलटन पुलिस की गाड़ी को घेर लेती है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को धक्का देकर गाड़ी पर चढ़ा दिया और फिर उसे पलटने की कोशिश करने लगे। किसी भी समय कुछ भी हो सकता था लेकिन उपद्रवी कुछ भी सुनने को राजी नहीं थे। इसके बाद अहमदाबाद-पालनपुर हाइवे को बंद कर दिया गया। तीसरी तस्वीर गुजरात के ही बनासकांठा की है। प्रदर्शनकारी एक गाड़ी को घेर लेते हैं और उस पर टूट पड़ते हैं।

शाहआलम इलाके में हिंसक प्रदर्शन पर अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने कहा कि 32 लोगों को हिरासत में लिया है और अलग-अलग लोगों पर प्रकरण दर्ज किए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हिंसक लोगों की पहचान की जा रही है। हिंसक घटना में 19 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बता दें कि गुरुवार को गुजरात बंद का ऐलान किया गया था, जिसे लेकर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। पालनपुर जिले के छपी में हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए और सड़क जाम कर दिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को धक्का दे दिया। पुलिस की गाड़ी पलटाने की भी कोशिश की गई। बाद में एहतियात बरतते हुए अहमदाबाद-पालनपुर हाइवे को बंद कर दिया गया। 
 

Created On :   19 Dec 2019 7:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story