रिपोर्ट: कोरोना के कारण एविएशन सेक्टर को भारी नुकसान, 25 लाख होंगे बेरोजगार

रिपोर्ट: कोरोना के कारण एविएशन सेक्टर को भारी नुकसान, 25 लाख होंगे बेरोजगार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस के तेजी से फैलते प्रकोप को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। इस खतरनाक महामारी के कारण भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है। कई सेक्टरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कोविड-19 के कारण एविएशन सेक्टर पर बुरा असर पड़ेगा। इंटरनेशनल एविएशन ट्रैवल एसोसिएशन (IATA) की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर जल्द वायरस पर काबू कर लॉकडाउन नहीं खोला गया तो एविएशन और इससे जुड़े उद्योगों के करीब 25 लाख लोगों के सामने नौकरी का संकट आ जाएगा।

होगा करोड़ों का नुकसान
IATA के अनुसार भारतीय विमान सेवा कंपनियों को इस वर्ष करीब 85 हजार करोड़ रुपयों का नुकसान होगा और 25 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार होंगे। बता दें कि भारत में 25 मार्च से पूरी तरह लॉकडाउन है।  इस वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पूरी तरह बंद हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर विमान सेवा पर जारी प्रतिबंध तीन महीने तक रहे तो साल 2019 की तुलना में इस वर्ष यात्रियों की संख्या में 47 प्रतिशत की गिरावट आएगी। 

Corona Virus:वैज्ञानिकों के पास पुख्ता सबूत, प्राकृतिक रूप से पैदा हुआ कोरोना वायरस

भारत में सबस ज्यादा लोग होंगे बेरोजगार
IATA रिपोर्ट में सबसे ज्यादा भारतियों के बेरोजगार होने की आशंका जताई है। वहीं आय के नुकसान के मामले में जापान और ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत तीसरे स्थान पर रहेगा। जापान में 2,200 करोड़ डॉलर और ऑस्ट्रेलिया में 1,400 करोड़ डॉलर की गिरावट होने की आशंका है। 

बंद हो सकती है एयरलाइंस
IATA के उपाध्यक्ष कोनार्ड क्लिफोर्ड ने कहा कि एयरलाइंस इस समय काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। अगर सरकार ने मदद नहीं करी तो कई एयरलाइंस बंद हो सकती हैं।

 क्रूरता: नाग-नागिन के जोड़े को पिता ने फर्से से काट डाला, बेटा बनाता रहा वीडियो

Created On :   24 April 2020 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story