झारखंड: सरायकेला में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 11 जवान घायल

झारखंड: सरायकेला में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 11 जवान घायल

डिजिटल डेस्क,रांची। झारखंड के सरायकेला में आज (मंगलवार) सुबह हुए नक्सली हमले में 11 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। नक्सलियों ने झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए सरायकेला के कुछई इलाके IED ब्लास्ट किया। ब्लास्ट में फिलहाल किसी जवान होने की शहीद होने की खबर नहीं है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घायल जवानों को घटनास्‍थल से निकालकर विशेष हेलिकॉप्‍टर के जरिए रांची ले जाया गया है। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। कथित रूप से नक्सलियों ने धमाके के बाद फायरिंग भी की। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि अप्रैल में छत्तीसगढ़ में नक्‍सलियों के IED हमले में बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी और पांच जवान शहीद हो गए थे। मंडावी दंतेवाड़ा क्षेत्र के विधायक थे। 

 

 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के गडचिरोली में नक्सलियों ने बड़ा हमले को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने कुरखेड़ा से 6 किमी दूर स्थित कोरची मार्ग पर पुलिस कमांडो से भरे वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। जिसमें 15 कमांडो और वाहन चालक शहीद हो गया था। ये गडचिरोली में 24 घंटे के अंदर दूसरा हमला था। नक्सलियों ने गडचिरोली में सड़क निर्माण कंपनी के वाहनों और मशीनों पर आग लगा दी थी। नक्सलियों ने गडचिरोली जिले के कुरखेड़ा में सड़क निर्माण के करीब 27 वाहनों को आग लगाई थी । घटना कुरखेड़ा तहसील के दादापुरा में हुई। वाहनों में आग लगाने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग गए। जिन वाहनों को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया, उनमें ज्यादातर अमर इंफास्ट्रक्चर लिमिटेड के थे।

Created On :   28 May 2019 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story