भोपाल में गिरफ्तारी देने पहुंचे दिग्विजय, थाना प्रभारी ने कहा - नहीं कर पाएंगे गिरफ्तार

भोपाल में गिरफ्तारी देने पहुंचे दिग्विजय, थाना प्रभारी ने कहा - नहीं कर पाएंगे गिरफ्तार
हाईलाइट
  • अपने ही बयान पर घिरे शिवराज।
  • आज गिरफ्तारी देंगे दिग्विजय।
  • मैंने खुद संविधान की शपथ ली है-दिग्विजय।

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी देने भोपाल के टीटी नगर थाने पहुंचे। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। टीटी नगर थाना प्रभारी ने दिग्विजय सिंह को लिखित में जवाब दिया, कहां आपके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो पाएगी। थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा अब वो शिवराज सिंह चौहान को कोर्ट में घसीटेंगे।

 

इससे पहले दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस दफ्तर से टीटी नगर थाने के लिए रवाना हुए, जहां कमलनाथ ने उन्हें रवाना किया। प्रशासन ने एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी एक सभा में सार्वजनिक रूप से दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कहा था, सीएम चौहान अपने इस बयान के बाद से लगातार कांग्रेसियों के निशाने पर हैं और अब इस पूरी घटना ने राजनैतिक रूप ले लिया है। 

 



"देशद्रोही" कहे जाने पर दिग्विजय ने दी चुनौती
मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सार्वजनिक मंच से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को "देशद्रोही"  कहा था, जिस पर अब राजनीति गर्मा गई है। दिग्विजय सिंह भी बिना देर किये अपने खिलाफ इस बयान पर एक्शन में आगए और उन्होनें मुख्यमंत्री चौहान को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दे डाली।

शिवराज ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी
शिवराज सिंह चौहान को मंझा हुआ राजनेता माना जाता है लेकिन दिग्विजय सिंह के खिलाफ दिए इस विवादित बयान के चलते वो लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। 

मैंने खुद संविधान की शपथ ली-दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान को एक पत्र लिखकर कहा कि मैंने खुद संविधान की शपथ ली है, भारत माता की एकता और अखंडता के लिये मैंने खुद को कानून के सुपुर्द करने का निर्णय लिया है, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 26 जुलाई को भोपाल में, मैं अपने आप को टीटी नगर थाने में पेश करूंगा इस बीच आप अपने प्रशासन को मेरे विरूद्ध "देशद्रोह" के सभी प्रमाण उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें मेरे खिलाफ मामला दर्ज करने और मेरी गिरफ्तारी करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं आए। उन्होने कहा कि अगर आपके पास मेरे देशद्रोही होने का प्रमाण है तो मुझे कड़ी सजा दिलवाएं और नही है तो मुझसे और जनता से मांफी मांगें।

बड़ी संख्या मे थाने पहुंचेंगे कांग्रेस
आज दिग्विजय सिंह सीएम शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए भोपाल के टीटी नगर थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे, इस दौरान पीसीसी से पैदल मार्च में उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी शामिल होंगे। कांग्रेसी नेता इसकी तैयारी कर रहे है।

Created On :   26 July 2018 3:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story