India Fights Corona: 23 राज्यों में 68 नए और कुल 396 पॉजिटिव केस, 3 की मौत, जानें देशभर में कहां क्या स्थिति

India Fights Corona: coronavirus update in india live
India Fights Corona: 23 राज्यों में 68 नए और कुल 396 पॉजिटिव केस, 3 की मौत, जानें देशभर में कहां क्या स्थिति
India Fights Corona: 23 राज्यों में 68 नए और कुल 396 पॉजिटिव केस, 3 की मौत, जानें देशभर में कहां क्या स्थिति
हाईलाइट
  • चार संक्रमित लोगों की मौत हुई
  • जबकि 28 स्वस्थ होकर घर लौटे
  • देश में अब तक कोरोना से संक्रमित 310 मरीज मिले
  • संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 6
  • 700 लोगों को निगरानी में रखा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस भारत में लगातार फैलता जा रहा है। रविवार को पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान के बावजूद कोरोना वायरस से पीड़ित 81 नए मरीज मिले, वहीं तीन लोगों की मौत हो गई। इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक 23 राज्यों में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 396 पहुंच गई है। इनमें से 41 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 355 लोग अब भी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं अब तक 7 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। 

इन हालातों में 22 राज्यों के 76 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इन 76 शहरों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इन शहरों में न तो कोई जा सकेगा और न ही उन शहरों से निकलकर कोई दूसरे शहर जा सकेगा।

देश में अब तक 7 लोगों की मौत, इनमें से छह को डायबिटीज
रविवार को कोरोना वायरस के कारण तीन लोगों की मौत के मामले सामने आए। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के व्यक्ति की मौत हुई। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटीज के पेशेंट थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। इसके साथ ही देश में कोरोना के कारण मौत आंकड़ा 7 हो गया है। इनमें से छह मरीजों को पहले से डायबिटीज की बीमारी थी। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली, पंजाब के नवांशहर और मुंबई में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी। 

किस राज्य में ​कितने मरीज 
महाराष्ट्र - 74, दो की मौत
केरल - 67
दिल्ली - 27, एक की मौत
तेलंगाना - 27
राजस्थान -26 
यूपी - 26
कर्नाटक - 26, एक की मौत
पंजाब - 21, एक की मौत
हरियाणा - 18
गुजरात - 18, एक की मौत
लद्दाख - 13
तमिलनाडू - 9
चंडीगढ़ - 6
आंध्रप्रदेश - 5
मध्यप्रदेश - 5
जम्मू-कश्मीर - 4
पश्चिम बंगाल - 4
उत्तराखंड - 3
उड़ीसा - 2
हिमाचल प्रदेश - 2
बिहार - 2, एक की मौत
पुण्डूचेरी - 1
छत्तीसगढ़ - 1

बिहार: पटना एम्स में 38 साल के एक मरीज की शनिवार रात मौत हो गई। रविवार को आई रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह डायबिटीज का मरीज भी था। इसके अलावा राज्य में एक और पॉजिटिव मिला है, जबकि दो संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है। पटना एम्स के सुपरिटेंडेंट सीएम सिंह के मुताबिक, वहां अभी छह संदिग्ध भर्ती हैं।

महाराष्ट्र: मुंबई में शनिवार रात एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। उनकी उम्र 63 साल थी और वे डायबिटीज का मरीज था। राज्य में इस संक्रमण से यह दूसरी मौत है। वहीं, राज्य में 10 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से छह मुंबई में और चार पुणे में हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है।

राजस्थान: जोधपुर में संक्रमण का पहला मामला सामने आया। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है। इनमें से तीन मरीज ठीक हो गए हैं।

चंडीगढ़: एक और संक्रमित पाया गया। इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या छह हुई।

प.बंगाल: शनिवार रात 12 बजे से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसें 31 मार्च तक के लिए बंद की गईं। 

दिल्ली: संक्रमितों की संख्या 27 हुई। इनमें से 20 अस्पताल में भर्ती हैं, पांच ठीक हो गए हैं। एक विदेशी अपने देश चला गया है और एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है। 

कर्नाटक: धारवाड़ के होसायेल्लापुर में विदेश से लौटी 33 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हुई। इस महिला के घर के आसपास तीन किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया।

तमिलनाडु: स्पेन से लौटे एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी विजयभास्कर ने यह जानकारी दी। कोरोनावायरस फैलने के डर से तमिलनाडु में छोटे अपराधों में सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: सरकार ने सभी कार्यालयों में 24 मार्च की छुट्‌टी घोषित की। 23 मार्च और 25 मार्च को शासकीय अवकाश था। यानी यहां लगातार तीन दिन कार्यालय बंद रहेंगे। 
ओडिशा: सरकार ने खुर्धा, कटक, गंजम, केंद्रपाड़ा, अंगुल, राउरकेला, संबलपुर, जर्सुगुडा, बालासोर, जाजपुर और भद्रक में 29 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान।

Created On :   21 March 2020 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story