Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 24 हजार मरीज, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

India reports 24492 new coronavirus cases, 20,191 recoveries and 131 deaths in the last 24 hours
Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 24 हजार मरीज, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका
Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में मिले 24 हजार मरीज, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, पंजाब समेत देश के कई राज्यों की स्थिति खराब होती जा रही है। पिछले चार दिनों से देश में 24 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर 24 हजार 492 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, 20 हजार 191 मरीज रिकवर किए गए हैं। इस दौरान 131 मरीजों की मौत भी हुई है। 

कोरोना संकट को देखते हुए देश के कई राज्यों में सख्ती लागू कर दी गई है। सभी राज्य सरकारों ने कोरोना के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए नई गाइड लाइन जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। कोरोना टीकाकरण अभियान में भी तेजी देखी जा रही है। अब तक 3 करोड़ 29 लाख 47 हजार 432 लोगों का टीका लगाया जा चुका है। 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट पर है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1 करोड़ 14 लाख 9 हजार 831 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 543 लोगों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1 लाख 58 हजार 856 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 23 हजार 432 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,82,80,763 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,73,350 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। इसके अलावा देश में जब से कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ है, तब से लेकर अभी तक कुल देश में कुल 3,29,47,432 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

भारत में पिछले 4 दिनों से 24 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं

  • 12 मार्च 24,845
  • 13 मार्च 25,154
  • 14 मार्च 26,513
  • 15 मार्च 24,437
  • 16 मार्च 24,492

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े 
 

 

 

 No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 3 4966 62  
2 Andhra Pradesh 1443 43  883380 103  7185
3 Arunachal Pradesh 1 16783 56  
4 Assam 1612 215106 26  1099
5 Bihar 328 10  261171 35  1552
6 Chandigarh 1166 78  21720 70  358  
7 Chhattisgarh 4098 92  309979 546  3897
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 31   3407 2  
9 Delhi 2321 59  630799 306  10944
10 Goa 775 26  54424 62  807
11 Gujarat 4717 295  269955 594  4425
12 Haryana 3212 117  269268 300  3077
13 Himachal Pradesh 757 57983 74  1010
14 Jammu and Kashmir 937 17  124823 77  1974  
15 Jharkhand 556 119046 59  1093  
16 Karnataka 8879 496  939928 429  12397
17 Kerala 27357 2420  1060560 3463  4407 11 
18 Ladakh 34 9688 130  
19 Lakshadweep 189 14  416 16  1  
20 Madhya Pradesh 5024 284  260477 510  3890
21 Maharashtra 131812 4332  2144743 10671  52909 48 
22 Manipur 24 28916 373  
23 Meghalaya 29   13820   148  
24 Mizoram 12 4417 10  
25 Nagaland 14   12120   91  
26 Odisha 610 335730 70  1918  
27 Puducherry 186 39186 17  672
28 Punjab 11942 392  181532 1399  6099 27 
29 Rajasthan 2572 119  317858 132  2790  
30 Sikkim 41 6008 135  
31 Tamil Nadu 5149 279  842862 553  12551
32 Telengana 2015 32  297851 170  1656
33 Tripura 20 33029   391  
34 Uttarakhand 581 28  95581 87  1704
35 Uttar Pradesh 1838 13  594855 162  8748
36 West Bengal 3147 565156 244  10295
Total# 223432 4170  11027543 20191  158856 131 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

 

वैक्सीनेशन के आंकड़े जानने के लिए यहां क्लिक करें- https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationReport15thMarch2021.pdf

 

Created On :   16 March 2021 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story