Coronavirus in India: अमेरिका से आगे निकला भारत, 24 घंटे में मिले 3 लाख से ज्यादा नए मरीज, 2,104 लोगों की मौत

India reports 314835 new coronavirus cases 2104 deaths in the last 24 hours coronavirus India latest updates
Coronavirus in India: अमेरिका से आगे निकला भारत, 24 घंटे में मिले 3 लाख से ज्यादा नए मरीज, 2,104 लोगों की मौत
Coronavirus in India: अमेरिका से आगे निकला भारत, 24 घंटे में मिले 3 लाख से ज्यादा नए मरीज, 2,104 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में देश में कोरोना से 2
  • 104 लोगों की मौत
  • 24 घंटे में देश में मिले 3 लाख 14 हजार 835 केस
  • कोरोना के मामले अमेरिका से आगे निकला भारत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में नए कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत सबसे से आगे निकल चुका है। अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत में 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 3 लाख 14 हजार 835 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके पहले अमेरिका में सबसे ज्यादा 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। देशवासियों के लिए ये खबर बेहद चिंताजनक और दुखद है। हालांकि अच्छी बात ये भी है कि 1 लाख 78 हजार 841 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश के भीतर 3 लाख 14 हजार 835 संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 के पार पहुंच गया है। 24 घंटे में 2 हजार 104 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 1 लाख 84 हजार 657 हो गई है। 1 लाख 78 हजार 841 मरीजों के डिस्चार्ज होने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 34 लाख 54 हजार 880 तक पहुंच गया है। फिलहाल, देश में 22 लाख 91 हजार 428 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

एक नजर इन आंकड़ों पर 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.14 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,104
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.78 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.59 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.34 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.84 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 22.84 लाख
  • देश में वैक्सीन का पहला डोज  - 11,31,47,596
  • देश में वैक्सीन का दूसरा डोज -   1,91,83,048
  • देश में वैक्सीन के कुल डोज -  13,23,30,644
  • 24 घंटे में वैक्सीन के पहला डोज - 15,01,704
  • 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज - 7,09,630
  • 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज - 22,11,334 

कोरोनावायरस अपडेट्स

  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,27,05,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,51,711 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
  • CPI(M) नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके बड़े बेटे का आज सुबह कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया।
  • उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
  • अपेक्स अस्पताल के निदेशक ने बताया, ""4 गुना बेड कर दिए हैं फिर भी सभी मरीजों को भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। जिसको ज्यादा जरूरत है, उसी को भर्ती किया जा रहा है।""
  • महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लागू प्रतिबंधों की वजह से मुंबई में सड़कें सुनसान दिखीं। (तस्वीरें बांद्रा से) राज्य सरकार ने "ब्रेक द चेन" पहल के तहत आज रात 8 बजे से नए सख़्त प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ.ए.के.वालिया का कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।
  • महाराष्ट्र सरकार "ब्रेक द चेन" पहल के तहत नए सख़्त प्रतिबंध जारी किए हैं, जिन्हें कल रात 8 बजे से लागू किया जाएगा। विवाह के लिए अधिकतम 25 लोगों के साथ 2 घंटे की समय सीमा की अनुमति होगी। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 15% क्षमता के साथ काम करेंगे।
  • जम्मू-कश्मीर में कोविड स्थिति चुनौतिपूर्ण है। मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, पॉजिटिविटी रेट बढ़ रही है और मृत्यु के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस समय जम्मू-कश्मीर में 13,400 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं: जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू
  • कोरोनावायरस के चलते रेमडेसिविर की मांग में अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए घरेलू रेमडेसिविर निर्माताओं की विनिर्माण क्षमता 38 लाख शीशियों से बढ़कर प्रति माह 74 लाख शीशियां की गई है। 20 अतिरिक्त विनिर्माण स्थलों को भी मंजूरी दी गई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
  • प्रियंका गांधी कैसा विपक्ष हैं ये पिछले 1 साल से दिख रहा है। पहले कहते हैं लॉकडाउन और सख़्ती करनी चाहिए। फिर कांग्रेस लॉकडाउन का विरोध करती है। अर्थव्यवस्था टूटने का विरोध करती है। वैक्सीन बनी तो वैक्सीन का विरोध करते हैं। लोगों में भ्रम किसने पैदा किया?: तरुण चुघ, भाजपा
     

 

Created On :   22 April 2021 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story