Coronavirus in India: ब्राजील को पीछे छोड़ भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश, 41 लाख के पार संक्रमितों की संख्या   

India second most covid-19 infected country in the world
Coronavirus in India: ब्राजील को पीछे छोड़ भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश, 41 लाख के पार संक्रमितों की संख्या   
Coronavirus in India: ब्राजील को पीछे छोड़ भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश, 41 लाख के पार संक्रमितों की संख्या   
हाईलाइट
  • भारत में हर 100 मरीजों में से 77 और रूस में 82 ठीक हो रहे
  • साल के अंत तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोग हो सकते हैं संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के रिकॉर्डतोड़ नए मामले सामने आ रहे हैं। अब हर दिन 80 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं और 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। शनिवार को भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है। यहां अबतक कुल 41 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। भारत ने ब्राजील को पछाड़ दिया है और उससे आगे अब सिर्फ अमेरिका है। ब्राजील 40 लाख 91 हजार मामलों के साथ अब तीसरे नंबर पर है। 
 
देश में अब तक कोरोना के 41 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं तो वहीं अब तक 70,500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ब्राजील की बात करें तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 40,91,801 है और 1,25, 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। अमेरिका में कोरोना के 63 लाख से ज्यादा केस हैं और 1,88,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

साल के अंत तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोग हो सकते हैं संक्रमित 
यहां अब तक 63 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका और ब्राजील में अब हर दिन औसतन 40 से 45 हजार नए संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। भारत में हर दिन 85 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं, यानी अमेरिका और ब्राजील से दोगुने। बता दें कि भारत में मरीजों के बढ़ने की रफ्तार अगर यही रही तो नवंबर तक एक करोड़ और साल के अंत तक देश में 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो जाएंगे, जबकि 1 लाख 76 हजार से ज्यादा लोगों की जान जाने की आशंका है।

31 लाख से ज्यादा मरीज हो चुके हैं ठीक
देश में शनिवार को 83 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 86432 केस सामने आए, जबकि 1089 मरीजों की मौत हुई। भारत में कोरोना के एक्टिव केस 8,60,134 हैं। राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 31,72,000 से ज्यादा मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 67 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

दुनियाभर में कोरोना के कितने केस
दुनियाभर में कोरोना के कुल 2 करोड़ 66 लाख से ज्यादा केस हो गए हैं, जबकि 8 लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है। इसके बाद भारत का नंबर है। वहीं ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। रूस में कोरोना के 10 लाख 17 हजार से ज्यादा मामले हैं और 17 हजार 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

भारत में हर 100 मरीजों में से 77 और रूस में 82 ठीक हो रहे
दुनिया के टॉप-5 संक्रमित देशों में सबसे बेहतर रिकवरी रेट (82.03%) रूस की है। वहां डेथ रेट 1.73% है। भारत में रिकवरी रेट 77.34% है। मतलब हर 100 मरीजों में से 77 ठीक हो रहे हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। भारत में डेथ रेट भी टॉप-5 देशों की लिस्ट में सबसे कम है। यहां अब तक मिले संक्रमितों में 1.70% लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा डेथ रेट पेरू की है। वहां अब तक 4.36% मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश के 5 राज्यों में 60% मामले और 69% मौतें हुईं
देश में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। देश के 41 लाख संक्रमितों में 21.40% यहीं से हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 11.83% और तमिलनाडु से 11.20% मरीज हैं। इसी तरह मौत के मामले में भी अब तक 37.52% मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

Created On :   5 Sep 2020 7:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story