अनंतनाग : आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को करीब से मारी गोली, गंभीर

अनंतनाग : आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को करीब से मारी गोली, गंभीर
अनंतनाग : आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को करीब से मारी गोली, गंभीर
अनंतनाग : आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को करीब से मारी गोली, गंभीर

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग बस अड्डे पर आतंकवादियों ने कांस्टेबल गुलाम हसन को गर्दन में बेहद करीब से गोली मार दी। हसन को अनंतनाग जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए 92 बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त हसन के पास कोई हथियार नहीं था। 

वहीं रविवार रात से आर्मी, पुलिस और सीआरपीएफ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के बामनू इलाके में सिक्योरिटी फोर्सेस ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। दो आतंकियों की घेराबंदी की गई है।

गौरतलब है कि सेना का सर्च आॅपरेशन जारी है। वहीं पाकिस्तान भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा है। शनिवार को अनंतनाग के दयालगाम में सिक्योरिटी फोर्सेस ने 6 पुलिस जवानों के गुनहगार लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लश्करी समेत 2 आतंकी मार गिराए थे। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के दयालगाम में सिक्योरिटी फोर्सेस और आतंकियों के बीच 8 घंटे एनकाउंटर चला। आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी मारे गए। दोनों 6 पुलिस जवानों की हत्या में शामिल थे।  

 

Created On :   3 July 2017 9:28 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story