जानिए हमारी उस सुपरसोनिक मिसाइल की ताकत जो गलती से पाकिस्तान पर गिरी, बड़ी तबाही लाने में है सक्षम

Indian Missile Fired In Pakistan Area India Ministry Of Defence Says Technical Malfunction Order High Level Inquiry
जानिए हमारी उस सुपरसोनिक मिसाइल की ताकत जो गलती से पाकिस्तान पर गिरी, बड़ी तबाही लाने में है सक्षम
टल गई तबाही, पाकिस्तान ने ली राहत की सांस जानिए हमारी उस सुपरसोनिक मिसाइल की ताकत जो गलती से पाकिस्तान पर गिरी, बड़ी तबाही लाने में है सक्षम
हाईलाइट
  • 21वीं सदी की सबसे खतरनाक मिसाइलों में ब्रह्मोस की गिनती होती है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  दुनिया भर के लोग  यूक्रेन और रूस के बीच हो रही जंग को लेकर चिंतित है। यूक्रेन और रूस के बीच यूद्ध का 17 वां दिन है और जंग अभी भी जारी है। लेकिन इसी बीच भारत ने ऐसा काम कर दिया है, या गलती से हो गया है। जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। जिसके लिए भारत के रक्षा मंत्रालय ने दुख भी जताया है।  

भारत और पाकिस्तान दोनों ही ऐसे देश है जिनकी दुश्मनी सारी दुनिया जानती है। दोनों ही देश एक दूसरे की कार्यों पर हमेशा नजरें रहती है। भारत की सेना हमेशा पाकिस्तान की हरकतों को नाकाम करने के लिए मुस्तैदी से काम करती है।  लेकिन 9 मार्च को भारत की एक मिसाइल अचानक पाकिस्तान में जा गिरी जिससे वहां हड़कंप मच गया। हालांकि इस मिसाइल में कोई विस्फोटक नहीं था। जिसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में शुक्रवार को भारतीय राजदूत को तलब किया था और अपने इलाके में मिसाइल गिरने पर आपत्ति जाहिर की थी।

भारत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे  दिये है। इसके साथ ही भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मिसाइल में एक तकनीकी खामी थी जिसके कारण ऐसा हुआ है। बयान में आगे कहा गया  कि मिसाइल का रूटीन मेंटनेस किया जा रहा था, तकनीकी खामियों के चलते मिसाइल ने अचानक उड़ान भरी और वह पाकिस्तान पर जा पंहुची। इस घटना पर रक्षा मंत्रालय ने दुख जताया। मंत्रालय ने इस मामले को लेकर हाई लेवल कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन कर जांच के आदेश दे दिया है। मंत्रालय का कहना है कि यह घटना दुखद है,लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई । 

क्या है घटना?
विदेश मंत्रालय के मुताबिक 9 मार्च को शाम 6:43 बजे अचानक एक मिसाइल फायर हुई थी और वह 6:50 पर पाकिस्तानी पंजाब के मियां चन्नू शहर के पास एक मैदान में जा गिरी। आपको बता दें इस मिसाइल ने महज 7 मिनिट में 124 किलोमीटर का सफर तय किया। पाकिस्तान ने इसको लेकर दावा किया कि मिसाइल 40,000 हजार फीट ऊंचाई पर मंडरा रही थी। जो भारत और पाकिस्तान दोनों के हवाई क्षैत्र पर यात्री ऊड़ानों के साथ ही जमीन पर नागरिकों और संपत्ति को भी खतरे में ड़ाल रही थी।   

 

क्या होती है सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को खतरनाक मिसाइल माना जाता है जिससे 4300 किमी प्रतिघंटा की तेज गति से दुश्मन के ठिकानों को तबाह किया जा सकता है। 21वीं सदी की सबसे खतरनाक मिसाइलों में ब्रह्मोस की गिनती होती है, ये सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। ये 400 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन को निशाना बना सकती है। इस मिसाइल को भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम में तैयार किया गया है।


 

    
 

Created On :   12 March 2022 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story