झारखंड: राज्य की स्थापना अटलजी ने की, संवारने का काम मोदी और रघुवर ने किया - शाह

झारखंड: राज्य की स्थापना अटलजी ने की, संवारने का काम मोदी और रघुवर ने किया - शाह

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। आज (गुरुवार) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चतरा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मौहाल बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि जब झारखंड के युवा अलग राज्य की मांग कर रहे थे, तब कांग्रेस का स्टैंड क्या था।

शाह ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार रही, तब राज्य की स्थापना नहीं हो सकी। गृहमंत्री ने बिरसा मुंडा को भी याद किया। उन्होंने कहा, मैं बिरसा मुंडा को याद करके उन सैंकड़ों आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण दे दिए। अमित शाह ने कहा, राज्य की स्थापना बीजेपी सरकार बनने के बाद अटलजी ने की थी। अटलजी ने झारखंड को बनाया और मोदीजी व रघुवर दास जी ने संवारने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित था, जब यहां बीजेपी सरकार नहीं थी तो शाम होने के बाद कोई बारात भी गांव में नहीं जाती थी। आज किसी नक्सली की हिम्मत नहीं है की कोई गड़बड़ करे। अमित शाह ने कहा, पिछले पांच में हमारी सरकार ने राज्य में उद्योग लगाए, सड़कों का जाल बिछाए, गरीबों को घर दिए और कई ढेर सारी योजनाएं लोगों को दी। 

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। सरकार बनने पर एक कमेटी बनाकर ओबीसी समाज को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण मिले इस दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा, 70 साल तक कांग्रेस सरकार रही, लेकिन उन्होंने ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान नहीं दिया। हमारी सरकार ने पांच साल के अंदर ही ओबीसी को संवैधानिक सम्मान देने का काम किया है। 
 

 

 

 

Created On :   28 Nov 2019 2:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story