झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 3 उम्मीदवारों की एक और सूची

Jharkhand Assembly Polls: Congress released another list of 3 candidates
झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 3 उम्मीदवारों की एक और सूची
झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 3 उम्मीदवारों की एक और सूची

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस ने तीन और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी अब तक 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा की ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) से सीटों पर बातचीत जारी है, जिसके चलते अभी 10 अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। यदि यह चर्चा विफल होती है, तो इस स्थिति में भाजपा सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

 

गौरव वल्लभ भी मैदान में

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ एक नए चेहरे को मैदान में उतारा है। जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट से पांच ट्रिलियन के "0" से हीरो बने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ को टिकट दिया गया है। टीवी डिबेट से चर्चाओं में आए गौरव वल्लभ इन दिनों सुर्खियों में है। झारखंड के कई वरिष्ठ नेता चाहते थे कि उन्हें चुनाव में महत्वपूर्ण सीट से उतारा जाए। अंत में झारखंड कांग्रेस ने अपने नेताओं की बात मान ली। बता दें कि कि एक टीवी डिबेट के बाद वह काफी चर्चा में आ गए थे जिसमें उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से पूछ लिया था कि "ट्रिलियन में कितने जीरो" होते हैं।

गौरतलब है कि जमशेदपुर ईस्ट सीट पर मुख्यमंत्री रघुबर दास की तगड़ी पकड़ रही है। इस सीट पर वह लगातार पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि गौरव वल्लभ का राजनीतिक करियर बहुत लंबा नहीं रहा है। 42 साल के गौरव बिजनस मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं और डॉक्ट्रेट की डिग्री भी हासिल कर रखी है। वह पहले जमशेदपुर में ही एक्सएलआरआइ में प्रोफेसर थे।

81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान
झारखंड में 81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान होगा। नक्सली समस्या को देखते हुए राज्य में कई चरणों में मतदान कराए जाएंगे। राज्य में 30 नवंबर को पहले चरण के मतदान होने हैं। दूसरे चरण का मतदान, 7 दिसंबर, तीसरे चरण का 12 दिसंबर, 16 को चौथे चरण का और 20 दिसंबर को आखिरी चरण का मतदान होगा और 23 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

Created On :   17 Nov 2019 5:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story