झारखंड के दुमका में मुठभेड़, एक जवान शहीद, पांच नक्सली ढेर

Jharkhand: Encounter with Naxals in Dumka, jawan martyred, Naxals shot
झारखंड के दुमका में मुठभेड़, एक जवान शहीद, पांच नक्सली ढेर
झारखंड के दुमका में मुठभेड़, एक जवान शहीद, पांच नक्सली ढेर
हाईलाइट
  • चार से पांच नक्सलियों के ढेर होने की खबर
  • झारखंड के दुमका में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • मुठभेड़ में एसएसबी का एक जवान शहीद
  • 4 जवान घायल

डिजिटल डेस्क, दुमका। झारखंड के दुमका में रविवार (2 जून) को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि चार जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक जवान को हेलिकॉप्टर से रांची भेजा गया है। अन्य घायल हुए तीन जवानों का इलाज दुमका सदर अस्पताल में चल रहा है। 

​पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया, रविवार सुबह पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 12 से 15 नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, ये घटना रानीश्वर थाना के क्षेत्र के कटलिया के पास की है। पिछले तीन-चार दिनों से नक्सली इलाके में डेरा डाले हुए थे। 

मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों को गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ में असम के रहने वाले नीरज छेत्री शहीद हो गए हैं। इसके अलावा नक्सली मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल एसएसबी जवान राजेश राय को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। इसके अलावा मुठभेड़ में करण कुमार, सोनू कुमार, सतीश गुजर जवान घायल हुए हैं।

Created On :   2 Jun 2019 8:26 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story