झारखंड में अंतिम चरण की वोटिंग खत्म, दर्ज किया गया 70.83% मतदान

Jharkhand last phase polling peaceful, 70.83% turnout
झारखंड में अंतिम चरण की वोटिंग खत्म, दर्ज किया गया 70.83% मतदान
झारखंड में अंतिम चरण की वोटिंग खत्म, दर्ज किया गया 70.83% मतदान

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में शुक्रवार को पांचवें और अंतिम चरण में 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच इस चरण में 70.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में स्थित 16 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि इस चरण में कुल 70.83 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे अधिक मतदान नाला विधानसभा क्षेत्र में 78.01 फीसदी, जबकि सबसे कम दुमका में 59.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा राजमहल में 67.23 प्रतिशत, बोरियों में 71.58, बरहेट में 70.07, लिट्टीपाड़ा में 70.01, पाकुड में 76.10 प्रतिशत, महेशपुर में 74.81 प्रतिशत, शिकारीपाड़ा में 72. 50 प्रतिशत, जामताड़ा में 74. 77 प्रतिशत, जामा में 65. 27 प्रतिशत, जरमुंडी में 71.53, सारठ में 75.97 फीसदी, पोडैयाहाट में 69.61 फीसदी, गोड्डा में 68. 54 प्रतिशत, महगामा में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि इस चरण में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर अभी तक कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कई क्षेत्रों में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल रहा तथा मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी देखी गईं। उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

इस चरण में झारखंड के मंत्री राज पालीवर, लुईस मरांडी और रणधीर सिंह के राजनीतिक भविष्य को मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिए, वहीं कांग्रेस, झामुमो और राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन का भी राजनीतिक भविष्य अब ईवीएम में कैद हो गया। सोरेन दुमका और बरहेट सीट से चुनावी मैदान में हैं।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान जहां 30 नवंबर को, जबकि दूसरे चरण का सात दिसंबर, तीसरे चरण की 12 दिसंबर को मतदान इससे पहले संपन्न हो चुका है। सभी क्षेत्रों के परिणाम 23 दिसंबर को आएंगे।

Created On :   20 Dec 2019 3:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story