कर्नाटक: कैबिनेट विस्तार से कांग्रेस में नाराजी, भाजपा ने कहा Welcome

Karnataka Cabinet, Karnataka Government, Cabinet expansion in Karnataka, cm HD Kumaraswamy
कर्नाटक: कैबिनेट विस्तार से कांग्रेस में नाराजी, भाजपा ने कहा Welcome
कर्नाटक: कैबिनेट विस्तार से कांग्रेस में नाराजी, भाजपा ने कहा Welcome
हाईलाइट
  • 8 नए विधायकों को किया गया शामिल
  • कर्नाटक में एचडी कुमार स्वामी ने किया कैबिनेट विस्तार
  • मंत्रिमंडल से बाहर किए गए रमेश जारकिहोली ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद बगावत दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की सरकार के कैबिनेट विस्तार के तहत आठ नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। जबकि कांग्रेस के दो मंत्री रमेश जारकिहोली (नगरीय प्रशासन मंत्री) और निर्दलीय विधायक आर शंकर (वन एवं पर्यावरण) को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है। मंत्रिमंडल से बाहर किए गए रमेश जारकिहोली ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। मंत्रिमंडल का विस्तार होने के साथ कई कांग्रेसी विधायक कैबिनेट में जगह नहीं मिलने नाखुश चल रहे हैं। पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी कैबिनेट विस्तार के बाद विरोध जताया है। कुमार स्वामी की सरकार से बगावत करने वाले विधायकों को लेकर बीजेपी ने कहा है कि हम सभी का स्वागत करते हैं। ऐसे में बीजेपी की इस सियासी पहल से कर्नाटक का राजनीतिक पारा गरमा गया है।केन्द्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कांग्रेस विधायकों का बीजेपी में स्वागत करने की बात कही है। 

कैबिनेट से बाहर किए जाने जारकिहोली ने कहा कि कैबिनेट के विस्तार में मेरे साथ सही व्यवहार नहीं किया गया। मैं किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकता हूं। हालांकि उन्होंने उनके समर्थन में कितने कांग्रेसी विधायक हैं इस बात को स्पष्ट नहीं किया है। रमेश ने कहा, मैं अभी संख्या नहीं बताऊंगा। एक सप्ताह इंतजार कीजिए। मैं पिछले तीन महीने से इस्तीफा देने के बारे में ही विचार कर रहा था। मेरा अगला कदम क्षेत्र और राज्य की जनता के हित में होगा। सूत्रों के मुताबिक श्रीमंत पाटिल सहित कांग्रेस के एक और विधायक और एमलएसी पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले बेंगलुरु में पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डेप्युटी चीफ मिनिस्टर जी परमेश्वर पर उन्हें कैबिनेट से दूर रखने का आरोप लगा चुके हैं। 

Created On :   24 Dec 2018 9:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story