- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Kerala: Congress and BJP demand Chief Minister's resignation in gold smuggling case
दैनिक भास्कर हिंदी: केरल : कांग्रेस और भाजपा ने सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की

हाईलाइट
- केरल : कांग्रेस और भाजपा ने सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की
तिरुवनंतपुरम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और भाजपा नीत राजग ने बुधवार को सोने की तस्करी मामले में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के इस्तीफे की मांग की। दोनों पार्टियों ने तस्करी मामले में कथित भूमिका को लेकर आईटी विभाग में काम करने वाली एक महिला की जांच कराए जाने की भी मांग की। कांग्रेस ने कहा कि मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है।
केरल सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की एक हाई-प्रोफाइल कंसल्टेंट स्वप्ना सुरेश का नाम सोने की तस्करी की जांच के दौरान सामने आया है। उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से संचालित होने वाले शीर्ष तस्करों से जोड़कर देखा जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला ने मीडिया से कहा, विजयन ने मंगलवार को कहा कि वह इस महिला को नहीं जानते हैं। यह एक झांसा देने वाली बात है, क्योंकि उन्हें कुछ कार्यक्रमों में विजयन के करीब देखा गया है। जनवरी में दो दिवसीय उच्च स्तर की स्पेस कांफ्रेंस कोवलम रैवेज होटल में आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री चार घंटे की बैठक में शामिल थे और यह विवादास्पद महिला इसकी मेजबान थी। सभी लोग विजयन और शिवशंकर के बीच के रिश्ते को जानते हैं।
उन्होंने कहा, उन्हें (मुख्यमंत्री) अब सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए।
चेन्निथला ने कहा, केरल पुलिस अब तक रिपोर्ट करने में विफल रही है, क्योंकि रिपोर्ट बताती है कि अब तक सोने की तस्करी करने वाले गिरोह ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। साथ ही यह भी खबरें हैं कि राज्य के सरकारी वाहनों में सोना ले जाया गया था। किसी भी जांच के संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय भी शामिल होना चाहिए।
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने भी कहा कि इस मामले में विजयन के कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसलिए उन्हें अब चुप हो जाना चाहिए और जांच का सामना करना चाहिए।
सुरेंद्रन ने कहा, विजयन के शीर्ष अधिकारियों की विदेश यात्राओं की विस्तृत जांच की जरूरत है। विजयन को पहले क्या करना चाहिए था कि उन्हें यह खबर मिलते ही तुरंत उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने चाहिए थे।
इसके साथ ही भाजपा ने बुधवार को विजयन के इस्तीफे की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गुरुवार को इसी मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगा।
उल्लेखनीय है कि रविवार को सीमा शुल्क अधिकारियों ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था। अधिकारियों ने पाया कि वाणिज्य दूतावास की पूर्व कर्मचारी स्वप्ना सुरेश और सरिथ नायर सोने की तस्करी में शामिल थे। नायर कस्टम विभाग की हिरासत में है, जबकि सुरेश कथित रूप से फरार है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: पीओके में उठी नदी, मुजफ्फराबाद को बचाने व पाकिस्तान-चीन से बचाने की आवाज
दैनिक भास्कर हिंदी: चीन की पीएलए पेट्रोलिंग पॉइंट 14,15 से पीछे हटी
दैनिक भास्कर हिंदी: पाकिस्तान का दावा, कुलभूषण जाधव ने पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार किया
दैनिक भास्कर हिंदी: पुलिस हिरासत में यातना रोकने को सुप्रीम कोर्ट से दिशा-निर्देश जारी करने की मांग