कोलकाता : गोली मारो.. नारा लगाने के मामले में 2 और गिरफ्तार

Kolkata: Shoot .. 2 more arrested in slogans
कोलकाता : गोली मारो.. नारा लगाने के मामले में 2 और गिरफ्तार
कोलकाता : गोली मारो.. नारा लगाने के मामले में 2 और गिरफ्तार
हाईलाइट
  • कोलकाता : गोली मारो.. नारा लगाने के मामले में 2 और गिरफ्तार

कोलकाता, 4 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जा रहे एक समूह द्वारा भड़काऊ गोली मारो.. नारा लगाने को लेकर गिरफ्तार लोगों की संख्या छह हो गई है। मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता संदीप सोनकर को मंगलवार शाम दक्षिण कोलकाता के चेतला से गिरफ्तार किया गया। उत्तर 24 परगना जिले के घोला से एक और व्यक्ति को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।

दोनों को मध्य कोलकाता में रविवार को रैली में जाने के दौरान एक जुलूस में भड़काऊ नारा लगाते हुए देखा गया।

अधिकारी ने कहा, उन्हें घटना की फुटेज की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया।

तीन लोगों को शहर के न्यू मार्केट पुलिस थाने इलाके से सोमवार सुबह को गिरफ्तार किया गया, बाद में एक अन्य व्यक्ति को 24 परगना (उत्तर) जिले के घोला से गिरफ्तार किया गया।

Created On :   4 March 2020 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story