लद्दाख: भारत-चीन के सैनिकों में टकराव, पैंगॉन्ग लेक के पास हुई नोकझोंक

Ladakh: face off between Indian and Chinese Army near Pangong lake, delegation level talks
लद्दाख: भारत-चीन के सैनिकों में टकराव, पैंगॉन्ग लेक के पास हुई नोकझोंक
लद्दाख: भारत-चीन के सैनिकों में टकराव, पैंगॉन्ग लेक के पास हुई नोकझोंक
हाईलाइट
  • दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद सामान्य हुए हालात
  • पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर पेट्रोलिंग के दौरान जवानों के बीच हुई नोंकझोक

डिजिटल डेस्क, लद्दाख। भारतीय और चीनी सेना का एक बार फिर लद्दाख में टकराव हो गया। बुधवार को पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों सेनाओं के जवान आमने-सामने आ गए और उनके बीच नोकझोंक हुई। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद हालात सामान्य हुए।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को जिस वक्त भारतीय सेना के जवान पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी दौरान उनका सामना चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों से हो गया। चीनी सेना, भारतीय जवानों की मौजूदगी का विरोध कर रहे थे। इस दौरान दोनों सेनाओं के जवानों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद सीमा पर जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई।

आपको बता दें कि, चीन बॉर्डर पर भारतीय सेना अक्टूबर में बड़ा युद्ध अभ्यास करने जा रही है। सेना की माउंटेन स्ट्राइक कोर के 5 हजार से अधिक जवान अक्टूबर में अरुणाचल प्रदेश में वायु सेना के साथ युद्ध अभ्यास करेंगे। चीन बॉर्डर पर यह पहला युद्ध अभ्यास होगा। गौरतलब है कि, इसी जगह के आसपास 2017 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस झड़प में पत्थरों और लोहे के रॉड्स का भी एक दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल किया गया था। जिस जगह पर यह घटना हुई उसका एक तिहाई हिस्सा चीन के कब्जे में है।

Created On :   12 Sep 2019 4:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story