- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Li Khayang met Shinzo Abe
दैनिक भास्कर हिंदी: शिंजो आबे से मिले ली खछ्यांग

हाईलाइट
- शिंजो आबे से मिले ली खछ्यांग
बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने बैंकाक में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। ली खछ्यांग ने कहा कि चीन व जापान पड़ोसी देश हैं और विश्व के मुख्य आर्थिक समुदाय भी हैं। वर्तमान वैश्विक आर्थिक मंदी की स्थिति में आशा है कि दोनों पक्ष बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की रक्षा करेंगे।
ली खछ्यांग ने कहा कि चीन व जापान को अपनी श्रेष्ठता का लाभ उठाते हुए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाना चाहिए, ताकि विकास मौका साझा कर सके।
ली खछ्यांग ने कहा, दोनों देशों को चीन व जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों का ठोस पालन करते हुए एक दूसरे के केंद्रित हितों का सम्मान करना चाहिए, समान हितों पर ध्यान देते हुए संवेदनशील समस्याओं का उचित समाधान करना चाहिए, आपसी विश्वास का स्तर बढ़ाते हुए और स्वस्थ व स्थिर चीन-जापान संबंधों का निर्माण करना चाहिए। इससे न केवल दोनों देशों और दोनों देशों की जनता को लाभ मिलेगा, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्थिर विकास में नई प्रेरक शक्ति का संचार किया जाएगा।
शिंजो आबे ने कहा कि पिछले साल से जापान व चीन के बीच कई बार उच्चस्तरीय वार्ताएं हुईं, जिनसे नए युग में दोनों देशों के संबंधों का सकारात्मक विकास बढ़ाया गया। जापान-चीन के साथ वार्ता व संपर्क बढ़ाते हुए व्यावहारिक सहयोग गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में समन्वय घनिष्ठ करने को तैयार है।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार : समस्तीपुर अदालत परिसर में राजद उपाध्यक्ष पर हमला, कर्मचारी घायल
दैनिक भास्कर हिंदी: सशस्त्र बलों को आधुनिक युद्ध की तकनीकों से लैस होना चाहिए : रक्षामंत्री
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र : विधायक जवाहर हत्याकांड में करवरिया बंधुओं को उम्रकैद
दैनिक भास्कर हिंदी: एनईएचयू अग्रणी शिक्षण केंद्र के रूप में उभरा : राष्ट्रपति