पहले चरण की 91 सीटों पर मतदान खत्म, त्रिपुरा-बंगाल में 80% से ज्यादा हुई वोटिंग

lok sabha election 2019 1st phase voting live, Live voting for general election, Lok Sabha Election Live Update
पहले चरण की 91 सीटों पर मतदान खत्म, त्रिपुरा-बंगाल में 80% से ज्यादा हुई वोटिंग
पहले चरण की 91 सीटों पर मतदान खत्म, त्रिपुरा-बंगाल में 80% से ज्यादा हुई वोटिंग
हाईलाइट
  • 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार मतदाता करेंगे मतदान
  • पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी
  • मैदान में उतरे 1279 उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 18 राज्य और दो केंद्रशासित प्रदेश की 91 सीटों पर मतदान किया गया। त्रिपुरा-बंगाल में 80% से ज्यादा वोटिंग हुई। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में ले जाया जा रहा है। पहले चरण के लिए 1 लाख 70 हजार केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया था। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो इसके लिए सभी राज्यों में पुलिस व्यवस्था दुरस्त की गई थी। उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और बिहार, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और ओडिशा में सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान किया गया। 

पहले चरण में नितिन गडकरी, चौधरी अजीत सिंह, जनरल वीके सिंह, जंयत चौधरी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, महेश शर्मा, असदुद्दीन ओवैसी, हाजी याकूब कुरैशी और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई दिग्गजों की सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 91 सीटों में भाजपा ने 32 जबकि कांग्रेस ने 7 सीटें जीती थीं। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इनमें से 7 और कांग्रेस ने 55 सीटों पर कब्जा किया था।

 

UPDATE:

  • कुछ घटनाएं हुई हैं जहां ईवीएम खराब हुई हैं। आंध्र प्रदेश में 6, अरुणाचल प्रदेश में 5, बिहार में 1, मणिपुर में 2 और पश्चिम बंगाल में 1 ईवीएम खराब हुई - चुनाव आयोग
  • बड़ी संख्या में मतदाताओं ने निर्भय होकर श्यामगिरि (बस्तर के दंतेवाड़ा जिले) मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मतदान केंद्र में मतदान 77% था- चुनाव आयोग
  • वोटर टर्नआउट: सिक्किम (1 सीट) - 69%, मिजोरम (1 सीट) - 60%, नागालैंड (1 सीट) - 78%, मणिपुर (1 सीट) - 78.2%, त्रिपुरा (1 सीट) - 81.8%, असम (5 सीटें) - 68%, पश्चिम बंगाल (2 सीटें) - 81%। फाइनल टर्नआउट बढ़ने की उम्मीद है।
  • शाम 6 बजे तक छत्तीसगढ़ में 56% मतदान
  • शाम 6 बजे तक अंडमान निकोबार में 70.67% मतदान हुआ
  • दंतेवाड़ा में भय मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने कड़े सुरक्षा उपाय किए: चुनाव आयोग
  • हम स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव के पहले चरण का संचालन करने में सफल रहे हैं: चुनाव आयोग
  • शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत
    बिहार: 50.26%
    तेलंगाना: 60.57%
    मेघालय: 62%
    उत्तर प्रदेश: 59.77%
    मणिपुर: 78.20%
    लक्षद्वीप: 65.9%असम: 68%
  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद जमुई में ईवीएम और वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में ले जाया जा रहा है।

 

 

  • महाराष्ट्र की सात लोकसभा सीटों और पड़ोसी छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया।
  • आंध्र प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 55%, अरुणाचल प्रदेश में 50.87% और सिक्किम में 55% मतदान

 

 

  • महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 46.13% मतदान

 

 

  • जम्मू कश्मीर में 3 बजे तक 46.17% मतदान

 

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस ने डाला वोट

 

  • बिना वोटर ID के वोट डालने पहुंचे लोगों को BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा

 

 

  • लक्ष्यद्दीप, उत्तराखंड और मणिपुर में दोपहर तीन बजे तक का मतदान 

 

 

  • भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया मतदान 

 

  • भारत की सबसे छोटी महिला ज्योति ने किया मतदान 

 

 

  • दोपहर एक बजे तक सिक्किम में 40 फीसदी मतदान हो चुका है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 41 फीसदी, लक्षद्वीप में 37.7 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 56 फीसदी, असम में 44 फीसदी, त्रिपुरा में 53 फीसदी, मिजोरम में 43 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश में 41 फीसदी और तेलंगाना में 39 फीसदी मतदान हुआ है। उत्तराखंड में भी एक बजे तक 41 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर एक बजे तक 39 फीसदी के करीब वोटिंग हुई है। जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट पर 35 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है।

 

  • आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस संघर्ष में स्थानीय टीडीपी नेता चिंता भास्कर रेड्डी की मौत हो गई है। चिंता भास्कर रेड्डी अनंतपुर के तदीपत्री के स्थानीय नेता है। YSR कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ंत में उन्हें गंभीर चोट आई थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
  • आंध्र प्रदेश के बंदरलापल्ली में पुथलापट्टू निर्वाचन क्षेत्र में वाईएसआरसीपी और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया।

 

 

  • टॉलीवुड एक्टर नागा चैतन्य ने डाला वोट

 

  • कांग्रेस उम्मीदवार रेणुका चौधरी ने डाला वोट

 

 

  • तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट से टीआरएस ने इस बार मौजूदा सांसद कलवकुंतला कविता को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने आज मतदान केन्द्र जाकर अपना वोट डाला। कविता राज्य के मुख्यमंत्री और TRS प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी हैं। 

 

 

  • 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत

 

  • योग गुरु बाबा रामदेव ने डाला वोट
  • केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने डाला वोट
  • आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी के एक उम्मीदवार ने EVM फेंक दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।राज्य की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ वोटिंग हो रही है। यहां के अनंतपुर जिले में जनसेना उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने पोलिंग बूथ पर EVM को उठाकर जमीन पर पटक डाला। उम्मीदवार ने ऐसा क्यों किया इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। 

 

 

  • पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.12 प्रतिशत मतदान

 

 

 

  • केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डाला वोट

 

 

  • जानें पूरे चुनावी आंकड़े- लोकसभा चुनाव में पहले चरण के आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए PIB की ओर से यह फोटो जारी की गई है।

 

 

  • जम्मू-कश्मीर में भारी संख्या में वोटर मतदान करने के लिए आ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पोलिंग बूथ के बाहर लगी वोटरों की लंबी लाइन

 

 

 

  • भारतीय लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के लिए गूगल ने भी डूडल बनाकर सम्मान जताया। लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है और गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से मतदान की अपील की है। गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को मतदान कैसे करें की पूरी प्रक्रिया समझाई है। 

 

 

  • AIMIM चीफ असदउद्दीन औवेसी ने डाला वोट

 

 

  • पहले चरण में सुबह 9 बजे तक मतदान 

 

  • 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 9 बजे 13.5 फीसदी मतदान
  • नागालैंड में 9 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान
  • अरुणाचल प्रदेश में मतदान केन्द्र के बाहर लोगों की लंबी कतार

 

 

  • नागपुर में कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन खराब
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया मतदान 

 

 

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू ने किया मतदान 

 

 

  • कश्मीर के पुंछ जिले में मतदान केन्द्र में अब तक नहीं पहुंचे मतदाता 

 

 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों से की मतदान करने की अपील

 

 

  • संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में डाला वोट

 

 

  • 20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण के लिए मतदान शुरु 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   11 April 2019 3:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story