छठवें चरण में 59 सीटों पर 63.43 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल में बंपर 80.35 % मतदान

Lok Sabha Election 2019 Live Update, Voting for sixth phase continues, Voting for the general election, election live update
छठवें चरण में 59 सीटों पर 63.43 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल में बंपर 80.35 % मतदान
छठवें चरण में 59 सीटों पर 63.43 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल में बंपर 80.35 % मतदान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। देश की सत्रहवीं लोकसभा के लिए 7 राज्यों की 59 सीटों पर शाम 6 बजे मतदान खत्म हो चुका है, हालांकि 6 बजे के पहले कतार में लग चुके लोग मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में करीब 10 करोड़ 18 लाख मतदाताओं को 979 उम्मीदवारों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, जिनमें 5 करोड़ 43 लाख पुरुष और 4 करोड़ 75 लाख महिलाएं और 3,281 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। मतदान के लिए 7 राज्यों में 1 लाख 13 हजार 167 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।

लोकतंत्र के छठवें चरण में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा। छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की 7 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग की गई। इस चरण में बीजेपी की कड़ी परीक्षा है क्योंकि 2014 में उसे 59 में से 45 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं टीएमसी को 8, कांग्रेस को 2 और सपा और लोजपा को 1-1 सीट पर जीत मिली थी।

LIVE UPDATES

09:20 PM: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ।

09:00 PM: रात 9 बजे तक 63.43 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें  पश्चिम बंगाल 80.35 %, झारखंड 64.50 %, मध्य प्रदेश 64.55 %, हरियाणा 68.17 %, दिल्ली 59.71 %, बिहार 59.29 %, उत्तर प्रदेश 54.72 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

08:00 PM: चुनाव आयोग के मुताबिक रात आखिर तक देशभर में छठवें चरण के दौरान 63.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

08:00 PM: रात 8 बजे तक 62.27 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें  पश्चिम बंगाल 80.16 %, झारखंड 64.50 %, मध्य प्रदेश 62.06 %, हरियाणा 65.48 %, दिल्ली 58.01 %, बिहार 59.29 %, उत्तर प्रदेश 54.24 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

07:00 PM: शाम 7 बजे तक 61.14 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें  पश्चिम बंगाल 80.16 %, झारखंड 64.46 %, मध्य प्रदेश 60.40 %, हरियाणा 62.91 %, दिल्ली 56.11 %, बिहार 59.29 %, उत्तर प्रदेश 53.37 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

06:00 PM: शाम 6 बजे तक 59.70 प्रतिशत मतदान हो चुका है, जिसमें  पश्चिम बंगाल 80.13 %, झारखंड 64.46 %, मध्य प्रदेश 60.12 %, हरियाणा 62.14 %, दिल्ली 55.44 %, बिहार 55.04 %, उत्तर प्रदेश 50.82 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका है।

05:00 PM: भोपाल में शाम 5 बजे तक 60.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

04:40 PM: मध्यप्रदेश के भोपाल में शाम 5 बजे तक 56.61 प्रतिशत मतदान।

04:10 PM: मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर 52.62 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मुरैना में 49.31 %, भिंड में 44.67 %, ग्वालियर में 47.81 %, गुना में 59.85 %, सागर में 52.65 %, विदिशा में 57.11 %, भोपाल में 52.05 % और राजगढ़ में 59.00 % मतदान दर्ज हुआ है।

04:00 PM: दोपहर 4 बजे तक 50.77 प्रतिशत मतदान पूरा  हो चुका है, जिसमें  पश्चिम बंगाल 70.51 %, झारखंड 58.08 %, मध्य प्रदेश 52.78 %, हरियाणा 51.86 %, दिल्ली 45.24 %, बिहार 44.40 %, उत्तर प्रदेश 43.26 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका है।

03:05 PM: दोपहर तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 50 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका है। पश्चिम बंगाल 70.10 %, झारखंड 58.08 %, मध्य प्रदेश 52.54 %, हरियाणा 51.65 %, दिल्ली 44.83 %, बिहार 44.40 %, उत्तर प्रदेश 43.26 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका है।

02:46 PM: पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 168 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के तहत रविवार सुबह से मतदान जारी है। यहां 11 अप्रैल को सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से हिंसा तथा बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत के बाद फिर से मतदान कराया जा रहा है। उप मुख्य चुनाव अधिकारी सुमन रक्षित ने कहा कि कुल 1,41,251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। यहां जारी पुनर्मतदान अब तक शांतिपूर्ण रहा है।

02:37 PM: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया मतदान 

02:27 PM: दिल्ली: एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ और उनका परिवार निर्वाण भवन में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा 

02:14 PM: मध्य प्रदेश के हाईवोल्टेज सीट भोपाल में 40.69 फीसदी मतदान हो चुका है। राजगढ़ 45.30, मुरैना 38.43 %, भिंड 35.38 %, ग्वालियर 38.70 %, गुना 49.03 %, सागर 45.27 %, विदिशा 47.08 % प्रतिशत मतदान हो चुका है।

02:06 PM: दोपहर दो बजे तक देश के 7 राज्यों में 40 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका है। जिसमें बिहार में 35.22 %, हरियाणा 39.16 %, मध्य प्रदेश 42.27 %, उत्तर प्रदेश 34.30 %, पश्चिम बंगाल 55.77 %, झारखंड 47.16 % और दिल्ली में 33.65 फीसदी मतदान हो चुका है।

01:47 PM: दिल्ली में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोड़ा ने अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया।

01:34 PM: फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली के एक मतदान केन्द्र में किया मतदान

Created On :   12 May 2019 2:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story