महाराष्ट्र : कुरखेड़ा हमलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Maharashtra: Mastermind of Kurkheda attacks arrested
महाराष्ट्र : कुरखेड़ा हमलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र : कुरखेड़ा हमलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
हाईलाइट
  • महाराष्ट्र : कुरखेड़ा हमलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 4 मार्च (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों को मिली एक बड़ी कामयाबी में नक्सली दिनकर गोटा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोटा, कुरखेड़ा हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें माइन ब्लास्ट में एक मई 2019 को 15 सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए थे और एक नागरिक की मौत हो गई थी। गोटा को बुधवार को महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाके से पुलिस अभियान में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे ने कहा कि गोटा के अलावा महिला नक्सली सुनंदा कोरेती को भी गढ़चिरौली पुलिस ने एक विशेष अभियान में गिरफ्तार किया है।

बलकवडे ने यहां मीडिया से कहा कि गोटा डीवीसी का सदस्य है और मई 2019 में कुरखेड़ा के दादापुर में 36 बड़े वाहनों को जलाने के लिए भी जिम्मेदार है।

वह 2005 में नक्सली आंदोलन में शामिल हुआ।

बलकवड़े ने कहा, उसके सिर पर 16 लाख रुपये का इनाम था। उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 108 मामले दर्ज हैं, जिसमें 33 हत्या के हैं। वह 2009 के मार्केगांव मुठभेड़ में शामिल था और जांबुलखेड़ा बारूदी सुरंग विस्फोट का मास्टरमाइंड था और 36 वाहनों में आग लगाने में शामिल था।

Created On :   4 March 2020 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story