संविधान दिवस: संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार करेगी शिवसेना, विपक्ष हो सकता है साथ

Mark of Protest: Opposition Parties to Boycott Joint Sitting of Parliament on Constitution Day
संविधान दिवस: संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार करेगी शिवसेना, विपक्ष हो सकता है साथ
संविधान दिवस: संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार करेगी शिवसेना, विपक्ष हो सकता है साथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संविधान को अंगीकार किए जाने के 70 साल पूरे होने के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार सुबह 11 बजे संविधान दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। शिवसेना संविधान दिवस के मौके पर होने वाली बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। सोमवार रात इसकी जानकारी सामने आई। इससे पहले मुंबई में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने साझा कार्यक्रम करते हुए विधायकों का दम दिखाया और उन्हें गठबंधन में साथ रहने की शपथ भी दिलाई।

कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल भी संविधान दिवस के मौके पर मंगलवार को होने जा रही संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का बहिष्कार कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में विचार कर रहे हैं।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि विपक्षी दल इस बैठक का बहिष्कार कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकार ने संविधान सभा द्वारा संविधान का अनुमोदन किए जाने की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहेंगे। संविधान दिवस के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों में दोपहर 2 बजे तक कोई कामकाज नहीं होगा। इस मौके पर नैशनल यूथ पार्लियामेंट स्कीम का वेब पोर्टल भी लांच होगा।

गौरतलब है कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनाया था।इसके बाद बाद में 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया था। 11 अक्टूबर, 2015 को मुंबई में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

मंगलवार का कार्यक्रम

11.05 बजे - लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का संबोधन 
11.10 बजे - पीएम मोदी का संबोधन 
11.25 बजे - उपराष्ट्रति का संबोधन 
11.40 बजे - अटल नेशनल यूथ पार्लियामेंट स्कीम पोर्टल लॉन्च किया जाएगा
11.41 बजे - राज्यसभा के 250 सत्र पूरे होने पर एक पुस्तक की प्रस्तुति होगी
11.43 बजे - लोकसभा कैलेंडर 2020 पेश किया जाएगा, यह "इंडियाज़ कॉन्स्टिट्शन एट 70" की थीम पर आधारित होगा
11.45 बजे - भारत के संविधान के इतिहास पर प्रदर्शनी का उद्धघाटन होगा
11.47 बजे - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन होगा

Created On :   25 Nov 2019 6:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story