सदन में OBC संशोधन बिल पर चर्चा, अधीर रंजन चौधरी ने कहा- हम सदन में केवल हवा खाने नहीं आते हैं

Monsoon Session of Parliament Live Updates
सदन में OBC संशोधन बिल पर चर्चा, अधीर रंजन चौधरी ने कहा- हम सदन में केवल हवा खाने नहीं आते हैं
Monsoon Session Live सदन में OBC संशोधन बिल पर चर्चा, अधीर रंजन चौधरी ने कहा- हम सदन में केवल हवा खाने नहीं आते हैं
हाईलाइट
  • संसद के मानसून सत्र का अंतिम सप्ताह
  • सत्ता पक्ष को पास करवाने हैं कई बिल
  • सदन में विपक्षी दल कर रहे हैं विरोध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का अंतिम सप्ताह चल रहा है। आज लोकसभा-राज्यसभा में कई बिल पारित किए जाने है। लोकसभा में OBC संसोधन विधेयक पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा स्पीकर की फटकार के बाद अब विपक्षी नेताओं का हंगामा भी थम गया है। बिल पर चर्चा के लिए 4 घंटे का समय आवंटित किया गया है। विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को ही इस बिल के पूरी तरह समर्थन का ऐलान कर दिया था।

Monsoon Session of Parliament Live Updates

  • लोकसभा में OBC संशोधन विधेयक पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा, "सदन के तीन हफ्ते निकल गए। हम एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी है। हम अपनी जिम्मेदारी जानते हैं। इसलिए हम इस विधेयक पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। हम सदन में केवल हवा खाने नहीं आते हैं।
  • लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
  • राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
  • शिरोमणी अकाली दल, कांग्रेस और बसपा ने संसद भवन परिसर में कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया।
  • लोकसभा में हंगामा करने वाले विपक्षी नेताओं की फटकार लगाते हुए ओम बिरला ने कहा, कल आदिवासी दिवस था। देश के सामाजिक,आर्थिक विकास में जनजातीय समुदाय का विशेष योगदान रहा है। उनका स्वतंत्रता संग्राम में भी योगदान रहा है।
  • सदन में ओम बिरला ने कहा मेरी इच्छा थी कि आदिवासियों के योगदान पर सदन में चर्चा होती, लेकिन आप सदन नहीं चलने देना चाहते। यह सही नहीं है। यह समाज के गरीब और वंचित वर्गाों का सदन है।
  • ओम बिरला ने कहा देश को अगर सशक्त बनाना है तो हमें यहां चर्चा और संवाद करना होगा। आप अपनी सीटों पर जाएं। मैं हर विषय पर चर्चा कराना चाहता हूं। आपको नारों के लिए नहीं, चर्चा के लिए यहां भेजा गया है। आपका यह तरीका गलत है।

 

Created On :   10 Aug 2021 4:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story