- ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद किसान संगठनों ने टाला 1 फरवरी का संसद मार्च, 30 जनवरी को देश भर में भूख हड़ताल
- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर कहा- किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर उकसाया
- भारत में अपना कारोबार समेट रही TikTok, वर्कफोर्स में कटौती को लेकर भेजा मेल
- MHA ने COVID-19 प्रतिबंधों में ढील दी, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल
- राकेश टिकैत बोले- अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार
मप्र भाजपा रीति-नीति का पाठ पढ़ाएगी कांग्रेस से आए नेताओं को

हाईलाइट
- मप्र भाजपा रीति-नीति का पाठ पढ़ाएगी कांग्रेस से आए नेताओं को
भोपाल 19 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा के उप-चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन की मजबूती के लिए अभियान शुरु कर दिया है। इस प्रशिक्षण अभियान का मुख्य मकसद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को भाजपा की रीति-नीति से परिचित कराना है। इसी सिलसिले में राजधानी में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुट गई है। इसके लिए वह राज्य के 1059 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। इसके पहले पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा प्रशिक्षण जीवन का अभिन्न अंग और सतत चलने वाली प्रक्रिया है। भाजपा का कार्यकर्ता एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है, प्रशिक्षण से ही वह अपनी योग्यता को निखारता है। समाज में हमारी भूमिका क्या हो, हम भाजपा से क्यों जुड़ें। जिस विचार को लेकर हम समाज में काम कर रहे हैं, उसका विस्तार कैसे हो, इन सभी बातों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित करती है। आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित होंगे, जिसमें हजारों कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल, जिला और प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे। इन प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ता भाजपा की पद्धति और हमारे काम के स्वरूप को जानेंगे।
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित और कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी का कार्यकर्ता लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से परिष्कृत होता है। इस दृष्टि से प्रशिक्षण वर्ग पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के 1059 मंडलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
बताया गया है कि मंडल स्तर पर 27 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा का इतिहास और विकास, भाजपा एवं हमारा दायित्व, हमारा विचार परिवार, पिछले छह सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां, भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग एवं आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा।
सूत्रों का कहना है कि राज्य में बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराने में प्रशिक्षण शिविर बड़ी भूमिका निभाएंगे। पार्टी इन प्रशिक्षणों को जरुरी भी मान रही है।
कार्यशाला के पहले, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने प्रदेश में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण टोली की बैठक में भाग लिया। बैठक में मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की व्यापक तैयारियों, विषय पर टोली के सदस्यों से चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महाराष्ट्र का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर पुष्प भेंटकर स्वागत किया।
एसएनपी/एएनएम
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।