MP: कैबिनेट विस्तार से पहले सिंधिया का ट्वीट- अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म

MP Politics Shivraj cabinet expansion Jyotiraditya Scindia tweet Struggle against injustice is religion
MP: कैबिनेट विस्तार से पहले सिंधिया का ट्वीट- अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म
MP: कैबिनेट विस्तार से पहले सिंधिया का ट्वीट- अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म
हाईलाइट
  • कहा- अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है
  • शिवराज कैबिनेट के विस्तार से पहले सिंधिया ने किया ट्वीट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में आज गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। कैबिनेट विस्तार से महज एक घंटे पहले बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अन्याय के खिलाफ छेड़े गए संघर्ष को धर्म बताया है। सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में हिस्सा लेने के साथ दो दिन तक राजधानी में ही रहने वाले हैं। गौरतलब है कि, राज्य में सिंधिया के कारण ही भाजपा की सरकार बनी है। यही वजह है कि शिवराज मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों को पर्याप्त महत्व दिया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस सिंधिया पर कई तरह के आरोप लगा रही है। सिंधिया के इस ट्वीट को कांग्रेस के आरोपों का जवाब माना जा रहा है।

MP Politics: शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, राजभवन में सुबह 11 बजे शपथग्रहण, सिंधिया समर्थकों पर होगी नजर

Created On :   2 July 2020 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story