लॉकडाउन: दूसरे राज्यों में फंसे मप्र के मजदूरों को ट्रेन से वापस लाएगी शिवराज सरकार

MP workers will be brought back by train: Shivraj
लॉकडाउन: दूसरे राज्यों में फंसे मप्र के मजदूरों को ट्रेन से वापस लाएगी शिवराज सरकार
लॉकडाउन: दूसरे राज्यों में फंसे मप्र के मजदूरों को ट्रेन से वापस लाएगी शिवराज सरकार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश के मजदूर कई दूसरे राज्यों मे फंसे हुए हैं। इन मजदूरों को ट्रेन के माध्यम से वापस लाया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों से मध्यप्रदेश के लगभग 40 हजार मजदूरों को बसों के द्वारा प्रदेश में वापस लाया जा चुका है। कुछ मजदूर मार्ग में हैं तथा अब शेष बचे एक लाख से अधिक मजदूरों को ट्रेन के माध्यम से राज्य में वापस लाया जाएगा। इसके लिए रेलमंत्री से बात हो चुकी है तथा यह कार्य जल्द शुरू होगा।

Special Train: लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, सरकार ने दी इजाजत

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव आईसीपी केसरी को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में रेल मंत्रालय को शनिवार तक पूरी जानकारी दे दी जाए कि मप्र के कितने मजदूर किन प्रदेशों में फंसे हुए हैं, वे किस स्थान से ट्रेन में चढ़ेंगे तथा मप्र में किस स्थान पर उतरेंगे। जो मजदूर सुगमता पूर्वक मध्यप्रदेश आ जाएं, उनका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन आदि की व्यवस्था हो जाए।

स्वास्थ्य मंत्रालय: कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही, रिकवरी रेट 25.37% हुआ

केसरी ने बताया, वर्तमान में एक लाख से अधिक मजदूर विभिन्न प्रांतों में फंसे हुए हैं। वर्तमान में हमारे 50 हजार मजदूर महाराष्ट्र में, 30 हजार गुजरात में, आठ हजार तमिलनाडु में, पांच हजार कर्नाटक में, 10 हजार मजदूर आंध्र प्रदेश में तथा तीन हजार मजदूर गोवा में फंसे हुए हैं।

 

Created On :   1 May 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story