- गुजरात के सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत
- ब्रिस्बेन टेस्टः शुभमन गिल का अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 रन के पार
- सामना में शिवसेना का तंज- ED, CBI, आयकर विभाग को बताया बीजेपी का वर्कर
- दिल्ली: कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 16 ट्रेनें- नॉदर्न रेलवे
- एक लाख बाइकर्स किसान तिरंगा यात्रा में हो सकते हैं शामिल, मिली खुफिया जानकारी
ग्वालियर जेल के मुस्लिम बंदी भी पढेंगे गीता

ग्वालियर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। धर्म लड़ाता नहीं, बल्कि जोड़ता है। जो जोड़े नहीं, बल्कि लड़ाए, वह धर्म नहीं हो सकता। धर्म इंसानों के बीच दूरियां पाटने में मददगार है, यह हर कोई जानता है, इसलिए ग्वालियर की केंद्रीय जेल में सजा काट रहा अकील पठान भी श्रीमद् भगवद् गीता पढ़ेगा, जिसमें श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही पूजा है।
बढ़ी हुई दाढ़ी और सिर पर टोपी वाले व्यक्ति के हाथ में श्रीमद् भगवद् गीता होने को हर कोई आसानी से स्वीकार नहीं कर सकता। यह तस्वीर उन लोगों के लिए तो और ज्यादा ही असहज करने वाली है, जो धर्म-मजहब के नाम पर लोगों को लड़ाने और बांटते हैं।
अकील पठान पर हत्या का आरोप है और वह केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। अकील के हाथ में दशहरे के दिन गीता थी। वह असहज नहीं था, बल्कि उसे देखने वाले कुछ लोग असहज जरूर थे।
अकील कहता है कि धर्म या ग्रंथ कोई भी हो, अच्छी शिक्षा ही देते हैं। वह जेल में है और यहां मुस्लिम धर्म की धार्मिक किताबें (दीनी किताबें) पढ़ता है। उसे अब गीता मिली है, इसे भी वह पढ़ेगा। इसमें जो कहा गया है, उसे जानेगा और अच्छा लगा तो उसे अपनाएगा भी।
दरअसल, ग्वालियर परिक्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजा बाबू सिंह ने समाज के विभिन्न वर्गो में गीता के जरिए जागृति लाने का अभियान छेड़ा हुआ है। वह शिक्षण संस्थाओं में जाकर बच्चों को गीता का पाठ पढ़ाने के लिए गीता की प्रति बांट रहे हैं। इसी क्रम में दशहरे के दिन उन्होंने ग्वालियर की केंद्रीय जेल में गीता वितरण किया और सबको एक-एक माला दी।
एडीजी राजा बाबू का कहना है कि गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं, जो भटकाव के रास्ते पर चलने वालों को सही रास्ते पर लाने में सक्षम है। लोग गलत प्रवृत्ति और क्रोध-आवेश में आकर ऐसे कृत्य कर जाते हैं, जिससे वे समाज से दूर हो जाते हैं। जेल में जो बंदी है, वह किसी एक कारण या कुवृत्ति के कारण यहां आया है। गीता पढ़ने पर उनका क्रोध, आवेश और मोह पर नियंत्रण हो जाएगा, जिसका लाभ उन्हें और समाज दोनों को होगा।
गीता वितरण के मौके पर वृंदावन से आए आनंदेश्वर चैतन्य दास ने बंदियों से कहा, गीता कोई धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ग्रंथ है जो इंसान के लिए संविधान की तरह है। जो भी देश के संविधान का उल्लंघन करता है, वह जेल में आ जाता है, मगर जो आध्यात्मिक संविधान को तोड़ता है, उसे इस मर्त्यलोक में बार-बार जन्म लेना होता है।
ग्वालियर के केंद्रीय कारागार में इस समय 3396 बंदी हैं, इनमें महिलाओं की संख्या 164 है। इन महिलाओं के साथ 21 बच्चे भी जेल में रहने को मजबूर हैं, क्योंकि उनकी आयु अभी अलग रहने की नहीं है। इस जेल में मृत्युदंड के पांच और एनएसए के 18 बंदी हैं। इन सभी को गीता की प्रति दी गई।
जेल के बंदियों का जाति और धर्म के आधार पर वर्गीकरण नहीं है। यहां विभिन्न धर्मो के बंदी हैं, जिनमें कई मुस्लिम भी हैं। उन्होंने भी संकल्प लिया कि वे गीता पढ़ेंगे और उसमें दिए गए उपदेशों को अपनाएंगे।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।