देशभर में मनाई जा रही है ईद, नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

देशभर में मनाई जा रही है ईद, नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
हाईलाइट
  • ईद का चांद शुक्रवार शाम 7.35 बजे के करीब देखा गया
  • ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी
  • देश भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है ईद का त्योहार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद देश भर में आज ईद मनाई जा रही है। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, इमाम बुखारी ने शुक्रवार शाम को इसका ऐलान किया था। ईद का चांद शुक्रवार शाम 7.35 बजे के करीब देखा गया था। जिसके बाद ईद मनाए जाने की घोषणा शाही इमाम ने की थी। आज सुबह सभी ने ईदगाह में इकठ्ठे होकर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी। 

 

 

ईद से पहले रमज़ान के पूरे महीने में मुसलमान रोज़े रखकर अल्लाह की इबादत में गुज़ारते हैं। इस साल रमज़ान का महीना 17 मई को शुरू हुआ था। माना जाता है कि रमजान महीने की 27वीं रात को कुरान का नुजूल यानी जन्म हुआ था। इस्लामी कैलेण्डर के अनुसार ईद साल में दो बार आती है। एक ईद को ईद-उल-फितर और दूसरी को ईद-उल-जुहा कहा जाता है।आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई
सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ दिन आप सब के परिवारों के लिए खुशियां और जश्न लाए और हमारे साझा समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और मेल-मिलाप को मज़बूत बनाए — राष्ट्रपति कोविन्द

 

 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बधाई संदेश
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन  की बात का एक ऑडियो जारी कर सभी देशवासियों को ईद का बधाई संदेश दिया है। 
 

 


बारिश के बीच नमाज 
मुंबई में रोजेदारों ने हल्की बारिश के बीच ईद की नमाज अदा की। इस दौरान हजारों की संख्या में नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने देश में शांति और भाईचारे बने रहने की दुआ की। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी।

 


बेहद खास है ईद का त्यौहार
दुनियाभर के मुसलमानों के लिए ईद खुशी का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। ये दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि पूरे रमज़ान में रोज़े रखने के बाद ये दिन मुसलमानों के लिए अल्लाह की तरफ से एक तोहफा है। 30 दिन के रोजे के बाद ईद-उर-फितर खुशियों का पैगाम लेकर आता है। ईद में मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि उन्होनें महीने भर रोजे रखने की शक्ति दी।

 

 

 

Created On :   16 Jun 2018 3:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story