अगले दो दिनों में फिर ठिठुरेगें राजधानी दिल्ली समेत देश के ये इलाके, पहाड़ी राज्यों में जमकर हुई बर्फबारी, जानें मौसम का हाल

New Delhi will be cold again in the next two days, heavy snowfall in hilly states, read weather conditions
अगले दो दिनों में फिर ठिठुरेगें राजधानी दिल्ली समेत देश के ये इलाके, पहाड़ी राज्यों में जमकर हुई बर्फबारी, जानें मौसम का हाल
मौसम अलर्ट अगले दो दिनों में फिर ठिठुरेगें राजधानी दिल्ली समेत देश के ये इलाके, पहाड़ी राज्यों में जमकर हुई बर्फबारी, जानें मौसम का हाल
हाईलाइट
  • मकर संक्रांति से बदलेगा मौसम
  • फिर शुरू होगा शीतलहर का सितम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत भारतीय राज्यों में फिलहाल ठंड से राहत है। राजधानी दिल्ली का औसत तापमान आज सुबह 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में दिल्ली का मौसम दोबारा करवट लेगा और इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट होगी। विभाग के मुताबिक 14 से 16 जनवरी के बीच तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। हालांकि तापमान अधिक होने के बाद भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में शीतलहर और कोहरे का असर रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। कई फ्लाइट्स की उड़ाने प्रभावित हुईं और ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। 

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्वेंस का असर जारी है। जिसके चलते यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की और पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होने की आशंका है। 

उत्तर भारत में हल्की बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत के पंजाब, यूपी और हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में आने वाले हफ्ते में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। बता दें कि 12 जनवरी को राजधानी दिल्ली और पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई थी। 

मकर संक्रांति से बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगा शीतलहर का सितम 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा। विभाग के बताया कि इस दौरान यहां का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं शीतलहर के बारे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि 15 जनवरी से लेकर 18 जनवरी के बीच उत्तरी राजस्थान कुछ भागों में भीषण शीतलहर चल सकती है। वहीं हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भी शीतलहर का प्रकोप पड़ सकता है। वहीं मध्य भारत में 16 और 17 जनवरी को शीतलहर का चलने की संभावना है। 

पहाड़ों राज्यों में जमकर हुई बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोम की वजह से पहाड़ी राज्य हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में जमकर बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आसपास के इलाकों में आज बर्फबारी हुई। इस दौरान बर्फ की मोटी परत छा गई। वहीं देवभूमि उत्तराखंड के जोशीमठ में स्थित औली स्कीइंग सेंटर में भारी हिमपात हुआ। 

Created On :   13 Jan 2023 4:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story