नीतीश, तेजस्वी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Nitish, Tejashwi wishes Diwali
नीतीश, तेजस्वी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
नीतीश, तेजस्वी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
हाईलाइट
  • नीतीश
  • तेजस्वी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

पटना, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य और देश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में नीतीश कुमार ने कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।

नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति असतो मां सद्गमय, तमसो मां ज्यतिर्गमय, मृत्योमामृत गमय: के शुभ संकल्प का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कामना करते हुए कहा है कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

इधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी बिहार के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

तेजस्वी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, आप सभी को दिवाली के पावन पर्व की असंख्य शुभकामनाएं। हम अशिक्षा, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अफसरशाही के साथ-साथ दवाई, पढ़ाई, कमाई, सिंचाई और सुनवाई में व्याप्त घनघोर अंधेरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एमएनपी/एकेके/आरएचए

Created On :   14 Nov 2020 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story