मोदी की सेना में 57 सिपाही, अमित शाह को मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

मोदी की सेना में 57 सिपाही, अमित शाह को मिलेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 303 सीटों पर जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी सहित 58 मंत्रियों ने पद की शपथ ली है, यानी मोदी की सेना में 57 सिपाही हैं। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो चुका है। मोदी के शपथ ग्रहण में ब्रेग्जिट देशों के प्रतिनिधियों भी शामिल हुए। मोदी के शपथ ग्रहण में 6000 मेहमान शामिल हुए। सात बजे शुरू हुआ समारोह 9 बजे तक चला। नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पिछले मंत्रिमंडल में शामिल सुषमा स्वराज, मेनका गांधी और अरुण जेटली, जेपी नड्डा और उमा भारती ने इस बार मंत्री पद की शपथ नहीं ली है।

 

ये बने मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, स्मृति ईरानी, हर्षवर्धन, प्रकाश जावडेकर, पीयूष गोयल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, महेंद्र नाथ पांडेय, अरविंद सावंत, गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. रमेश पोखरियाल, अर्जुन मुंडा

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाइक, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, जितेंद्र सिंह, किरन रिजीजू, प्रहलाद पटेल, आर के सिंह

राज्य मंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे, अर्जुनराम मेघवाल, जनरल वीके सिंह, रतनलाल कटारिया, वी मुरलीधरन, रेणुका सिंह, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, कृष्णपाल सिंह गुर्जर, राव साहब दानवे, जी कृष्ण रेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला, रामदास आठवले, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बालियान, बाबुल सुप्रीयो, संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, सुरेश अंगाडी, नित्यानंद राय, प्रताप चंद, कैलाश चौधरी, देबश्री चौधरी

LIVE UPDATES

7.20 : पीएम मोदी की मां हीराबेन ने टीवी पर देखा शपथ ग्रहण समारोह।

7.05 : नितिन गडकरी, निर्मला सीतरमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर ने भी ली शपथ।

7.05 : राजनाथ सिंह और अमित शाह ने ली शपथ।

6.59 : राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।

6.58 : राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद पहुंचे।

6.55 : नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू। 

6.50 : ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी भी बनेंगे मंत्री। झोपड़ी में रहने वाले सारंगी साइकिल से चलते हैं।

6.43 : सुषमा स्वराज भी राष्ट्रपति भवन पहुंची, मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगी, दर्शक दीर्घा में जाकर बैठीं।

6.39 : यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे।

6.35 pm : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

6.33 pm : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और अध्यात्म गुरु जग्गी वासुदेव पहुंचे शपथ ग्रहण में।

6.30 pm : दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे। 

6.15 pm : शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे मुकेश अंबानी। 

6.00 pm :  मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी नीतीश की पार्टी जेडीयू, एनडीए में बनी रहेगी।

5.20 pm : पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को भी शपथ ग्रहण में बुलाया, बन सकते हैं मंत्री।

5.10 pm : हिमाचल के हमीरपुर से जीते अनुराग ठाकुर के पास भी गया फोन, बन सकते हैं मंत्री।

5.00 pm : गुजरात बीजेपी प्रमुख जीतू वाघानी ने अमित शाह को मंत्री बनने की बधाई दी।

 

 

 

Created On :   30 May 2019 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story