...तो इस 4 'P' फॉर्मूले के आधार पर चुने गए मोदी कैबिनेट के 9 मंत्री

on the basis of four P formula,modi choosen his 9 ministers
...तो इस 4 'P' फॉर्मूले के आधार पर चुने गए मोदी कैबिनेट के 9 मंत्री
...तो इस 4 'P' फॉर्मूले के आधार पर चुने गए मोदी कैबिनेट के 9 मंत्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज 10.30 बजे पीएम मोदी कैबिनेट के 9 नए मंत्री शपथ लेंगे। कैबिनेट के विस्तार के लिए पीएम मोदी ने कई मंत्रियों की छटनी की है। मोदी के कैबिनेट की एक खासियत ये है कि विस्तार के लिए किसी भी दूसरी पार्टी का सहारा नहीं लिया गया है, यानी कि दूसरे दलों से मंत्री नहीं चुने गए हैं। बावजूद इसके मोदी ने नए चहरे शामिल किए, ये जानना और समझना जरूरी है कि आखिर किस आधार पर हुआ है इन नए चेहरों का चयन। 

यह भी पढ़ें : 9 मंत्रियों के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट में इस बार 9 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। वहीं 6 केंद्रीय मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह ने एक नए फॉर्म्यूले के आधार पर मंत्रियों का चुनाव किया है। वो फ़ॉर्मूला चार "P" का है।

क्या है चार "P"
पैशन, प्रोफेएंसी, प्रोफेशनल और पॉलिटिकल एक्यूमेन यानी कि राजनीति में काम आने वाली वो सारी खासियतें जो एक मंत्री और राजनेता में होनी चाहिए। मोटे तौर पर कहा जाए तो काम के प्रति जुनून, दक्षता, पेशेवर अंदाज और राजनीतिक कुशलता के आधार पर इन नए चेहरों का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें : 9 मंत्रियों ने ली शपथ , 4 को मिला प्रमोशन

क्यों बनाया ये फ़ॉर्मूला?
मोदी सरकार का कार्यकाल दो साल से भी कम का बचा है, इसलिए मंत्रियों को इस आधार पर भी चुना गया है, जो तेजी से काम कर दिखाने का इरादा रखते हों और इन दो सालों में मोदी के मंत्री ज्यादा से ज्यादा काम करे। मंत्रियों को खासतौर पर विकास और गुड गवर्नेंस के अलावा गरीबों, शोषितों और वंचित वर्ग के लिए काम करना होगा।  

नए चेहरों में काम करने के तरीके, पेशेवर कौशल और एक्सपीरियंस को भी ध्यान में रखा गया है। वहीं मंत्रियों के एज्यूकेशन पर गौर किया गया है। सभी नए मंत्री हाईली क्वालिफाई हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश से लेकर केरल, कर्नाटक, राजस्थान से लेकर दिल्ली, मध्यप्रदेश और बिहार के सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। 

Created On :   3 Sep 2017 3:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story