मौसम अपडेट: देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम

- देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही है बारिश
- मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है अलर्ट
- लोगों को दी जा रही है चेतावनी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
कैसा रहा देश का मौसम?
बीते 24 घंटे के मौसम के बारे में जानें तो कई जगहों पर सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। जिसमें तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मराठावाड़ा के अलावा कई अलग जगहें शामिल थीं। वहीं, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार आईलैंड के भी कई हिस्से शामिल थे जहां पर भारी बारिश हुई है।
पूर्वी भारत का कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल गंगा के तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ हिमालय के इलाके, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आने वाले एक दो दिनों में बारिश हो सकती है। साथ ही सिक्किम, अंडमान और निकोबार आईलैंड में भी भारी बारिश का दौरा देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ-साथ गरज और चमक भी देखने को मिल सकती है।
उत्तर पश्चिम भारत के क्या रहने वाले हैं हाल?
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल जैसे कई अन्य इलाकों में आने वाले दो तीन दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा।
गुजरात में कैसा रहने वाला है मौसम?
गुजरात, महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा की कई जगहों पर भारी बारिश के आसार देखने को मिलेंगे। कई जगहों पर गरज और चमक भी देखने को मिलेगी।
Created On :   6 July 2025 12:24 PM IST