महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

One day national mourning declared in India on the death of Queen Elizabeth II
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
नई दिल्ली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
हाईलाइट
  • सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत सरकार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक रहेगा। साथ ही महारानी के सम्मान में उस दिन राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा।  

खबरों के मुताबिक महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के दस दिन बाद होगा।  इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अंतिम संस्कार के दिन पूरे ब्रिटेन में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। साथ ही अंतिम संस्कार के दिन शोक भी रहेगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

 


 

 

Created On :   9 Sep 2022 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story