पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर...भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद

Pakistan violates ceasefire on the Line of Control in Kupwara
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर...भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर...भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद
हाईलाइट
  • पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
  • भारतीय सेना ने भी की जवाबी कार्रवाई

श्रीनगर, आईएएनएस। एक तरफ पाकिस्तान दुनियाभर में शांति और अमन की बात करता है तो दूसरी तरफ अपनी दोगली मानसिकता को भी जाहिर करता है। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। इसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए। पाकिस्तान की ओर से जुलाई महीने के दौरान ही कुल 272 संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं। भारतीय सेना की मुंहतोड़ जवाबी कारवाई में पाकिस्तानी चौकियों को भी भारी क्षति पहुंची है।

दोपहर करीब एक बजे पाकिस्तानी ने सुंदरबनी इलाके में गोलीबारी की। यह गोलीबारी तंगधार और करेन सेक्टर के बीच हुई। भारतीय सेना ने  जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तंगधार क्षेत्र में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। भारतीय सेना के मुताबिक, जम्मू जिले के अखनूर क्षेत्र में घघरियाल गांव के 34 वर्षीय नायक कृष्णलाल राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर के पास पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में शहीद हो गए। वह अपने पीछे पत्नी शशि देवी को छोड़ गए।

बयान में कहा गया, पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान के साथ पाक सैनिकों को हताहत किया गया है। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। रविवार को शाहपुर और सौजियान क्षेत्रों में पाकिस्तान की गई गोलीबारी में एक नौ दिन के नवजात की मौत हो गई थी और दो नागरिक घायल हो गए थे।

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा अकारण गोलीबारी के कारण हाल में छह सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस साल पाकिस्तान की ओर से कुल 1,593 संघर्ष विराम उल्लंघन हुए हैं। मार्च में तीन, जून में एक और जुलाई में दो सैनिक शहीद हो चुके हैं। इसके अलावा जुलाई महीने के दौरान ही कुल 272 संघर्ष विराम उल्लंघन हुए हैं।

 

Created On :   30 July 2019 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story