कांग्रेस ने 10 साल में पूरी नहीं की राफेल डील, हम सितम्बर में पहला विमान ले आयेंगे: रक्षा मंत्री

कांग्रेस ने 10 साल में पूरी नहीं की राफेल डील, हम सितम्बर में पहला विमान ले आयेंगे: रक्षा मंत्री
हाईलाइट
  • कांग्रेस और भाजपा में राफेल में नोक-झोंक
  • कांग्रेस की तरफ से खड़गे
  • बीजेपी से बोले अनुराग
  • कांग्रेस ने लाखों करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में 10 साल तक कांग्रेस डील पूरी नहीं कर पाई। हमने इसे 3 महीने में ही पूरा कर लिया। आने वाले 3 साल में 2022 तक राफेल के राभी एयरक्राफ्ट भारत आ जाएंगे। पहला विमान सितम्बर में आ जायेगा।

रक्षामंत्री ने कहा कि सितंबर 2019 में पहला एयरक्राफ्टर भारत आ जाएगा। इससे पहले कांग्रेस और भाजपा में तीखी नोक-झोंक हुई। कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़ने ने भाजपा पर सवाल दागे, जिसके जवाब में अनुराग ठाकुर ने बीजेपी की तरफ से मोर्चा संभाला। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम रिलायंस के डेटा के आधार पर ही कह रहे हैं कि इस डील में 1 लाख तीस हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। 

खड़गे ने कहा कि भाजपा बात को घुमाने के लिए कहती है कि हमारा मैथमेटिक्स सही नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दायर किया है, वो गलत है, इसलिए कांग्रेस पार्टी जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) की मांग कर रही है। खड़गे ने कहा कि यह साफ होना चाहिए कि राफेल पर देश को किसने झूठी जानकारी दी। 

इसके जवाब में बीजेपी के अनुराग ठाकुर ने कहा कि राफेल को लेकर यदि कांग्रेस ने सही कदम उठाए होते तो हमें राफेल विमान खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ती। कांग्रेस को जवाब दे रहे अनुराग ठाकुर के बयान के दौरान कांग्रेस सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था।

 

 

 

Created On :   4 Jan 2019 8:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story