राम रहीम की सजा उम्रकैद में बदलने को हाईकोर्ट में याचिका दायर

Petition appealing life imprisonment for Ram Rahim filed in HC
राम रहीम की सजा उम्रकैद में बदलने को हाईकोर्ट में याचिका दायर
राम रहीम की सजा उम्रकैद में बदलने को हाईकोर्ट में याचिका दायर

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दो साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम पर एक और आफत बरस गई है। जिन दो साध्वियों से रेप के मामले में उसे सजा मिली है, उन साध्वियों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राम रहीम के खिलाफ एक याचिका दायर की है। याचिका में राम रहीम की सजा बढ़ाने की अपील की गई है। इस याचिका में साध्वियों ने राम रहीम को उम्रकैद दिए जाने की मांग की है।

पीड़ितों के वकील नवकिरण सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गयी सजा को बढ़ाकर आजीवन कारावास करने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में आज पुनरीक्षण याचिका दायर की है। वकील ने कहा, "राम रहीम ने एक धार्मिक और आध्यात्मिक गुरू के तौर पर अपनी स्थिति का गलत फायदा उठाया। पीड़ित उसे पिता जी मानती थी। उसने उनका भरोसा तोड़ा। इस अपराध के लिए 20 साल की सजा कम है। इसलिए हम आजीवन कारावास की सजा चाहते हैं।"

गौरतलब है कि पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी पाए गए राम रहीम सिंह को 10-10 साल यानी कुल 20 साल जेल की सजा सुनाई थी।

Created On :   4 Oct 2017 2:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story