- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- PM Modi and Japan PM Shinzo Abe to visit Ahmedabad's Sidi Saiyyed mosque
दैनिक भास्कर हिंदी: ऐसा रहा शिंजो आबे के भारत दौरे का पहला दिन, देखें तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। अपनी पत्नी के साथ दोपहर करीब 3:30 बजे वे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर उतरे। उनकी आगवानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जापानी पीएम को गले लगाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आबे को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद दोनों नेताओं ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक करीब आठ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने अहमदाबाद की सड़कों पर खुली जीप में रोड शो किया। रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट के सामने बनी सर्विस रोड से गुजरा। रास्ते में 28 स्थानों पर कलाकारों ने झांकियां प्रदर्शित की।
अहमदाबाद में रोड शो के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, पीएम मोदी के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। दोनों नेताओं ने साबरमती नदी के किनारे बैठकर कुछ देर चर्चा भी की। इसके बाद दोनों नेता 16वीं सदी की सीदी सैय्यद मस्जिद पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी को सीदी सैय्यद मस्जिद की अहमियत और इतिहास के बारे में बताया। यहां की जालियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है। शाम के वक्त जब ढलते सूरज की किरणें मस्जिद की जाली से निकलती हैं, तो वो नजारा अद्भुत होता है। दोनों राष्ट्र प्रमुख यहां से सीधे अगासिये रेस्त्रां के लिए निकले। पीएम मोदी ने शिंजो आबे के साथ रात का डिनर यहीं किया।
आज का प्रोग्राम
गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 12वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक होगी, जिसमें कईं समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे। अहमदाबाद-मुंबई रूट के लिए ये देश की पहली बुलेट ट्रेन होगी, जो जापान के सहयोग से शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि 2022 के अंत तक बुलेट ट्रेन अपना सफर शुरू कर लेगी।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: जापान में बिल्लियों के लिए चली खास ट्रेन, कारण जानकर आप भी होंगे हैरान
दैनिक भास्कर हिंदी: 120 की रफ्तार से दौड़ेगी 12 ट्रेनें, जबलपुर मंडल के रेल ट्रैक पर काम जारी
दैनिक भास्कर हिंदी: बुलेट ट्रेन : 458 किमी का सफर होगा ढाई घंटे में पूरा
दैनिक भास्कर हिंदी: ई-5 शिंकासेन बुलेट ट्रेन, महिलाओं के लिए होगी 5 स्टार जैसी सुविधा