पीएम मोदी ने डॉ अंबेडकर के भाषण का एक अंश शेयर कर देशवासियों को दी बधाई

PM Modi congratulated the countrymen by sharing an excerpt from Dr. Ambedkars speech
पीएम मोदी ने डॉ अंबेडकर के भाषण का एक अंश शेयर कर देशवासियों को दी बधाई
संविधान दिवस पीएम मोदी ने डॉ अंबेडकर के भाषण का एक अंश शेयर कर देशवासियों को दी बधाई
हाईलाइट
  • निस्वार्थ सेवक न हों तो संविधान कुछ नहीं कर सकता- मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 26 नवंबर के दिन का आजाद भारत के इतिहास में  खास महत्व है। इसे संविधान दिवस के रूप में मनाते है। इस शुभ मौके के दिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।  इस दिन देश ने गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व होने को लेकर आकार दिया। आज के दिन आजाद भारतीय राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था। संविधान सभा ने संविधान को 26 नवंबर को  स्वीकृति दी थी। इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 


पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा हमारे देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास दिन पर डॉ अंबेडकर के 4 नवंबर 1948 को संविधान सभा में दिए गए भाषण का एक अंश शेयर कर रहा हूं, जिसमें उन्होंने मसौदा समिति द्वारा तय किए गए प्रारूप संविधान को अपनाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया।


पीएम मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में  लिखा कोई भी संविधान चाहे वह कितना ही सुंदर, सुव्यवस्थित और सुदृढ़ क्यों न बनाया गया हो, यदि उसे चलाने वाले देश के सच्चे, निस्पृह, निस्वार्थ सेवक न हों तो संविधान कुछ नहीं कर सकता। डॉ राजेंद्र प्रसाद की यह भावना पथ-प्रदर्शक की तरह है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "संविधान दिवस पर सभी भारतीयों को बधाई दी। आज हम उन प्रतिष्ठित लोगों को याद करते हैं जिन्होंने भारत की भलाई के लिए संविधान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। आइए हम इस देश में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लिए खुद को फिर से समर्पित करें।

 

संविधान दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा  "संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब अंबेडकर व सभी महापुरुषों को नमन करता हूं। मोदी सरकार बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर देश के हर वर्ग के कल्याण व उन्हें अधिकार दिलाने हेतु कटिबद्ध है।

 

 

 

 

Created On :   26 Nov 2021 4:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story