पीएम मोदी की तकरीबन एक घंटे चली मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई खास बातचीत, यूक्रेन से आए मेडिकल के छात्रों के बारे में मोदी ने पुतिन को क्या कहा, जान लीजिए

पीएम मोदी की तकरीबन एक घंटे चली मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई खास बातचीत, यूक्रेन से आए मेडिकल के छात्रों के बारे में मोदी ने पुतिन को क्या कहा, जान लीजिए
एससीओ शिखर सम्मेलन-2022 पीएम मोदी की तकरीबन एक घंटे चली मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई खास बातचीत, यूक्रेन से आए मेडिकल के छात्रों के बारे में मोदी ने पुतिन को क्या कहा, जान लीजिए
हाईलाइट
  • यूक्रेन संकट पर भी हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, समरकंद। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर ही रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इन दोनों शक्तिशाली नेताओं की मुलाकात पर दुनिया की नजर थी। रूस और यूक्रेन संघर्ष को देखते हुए ये बैठक काफी अहम मानी जा रही थी। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा, आज का समय युद्ध का नहीं बल्कि शांति के साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं, इस पर विचार करने का है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस मसले पर हम फोन पर पहले ही बात कर चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मीटिंग हुई।

यूक्रेन संकट पर भी हुई चर्चा

पीएम मोदी ने इस महत्वपूर्ण बैठक में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन मसले पर भी चर्चा की और कहा कि मैं यूक्रेन मुद्दे पर आपकी स्थिति व चिंताओं के बारे में जानता हूं लेकिन हम चाहते हैं कि यह विवाद जल्द से जल्द खत्म हो। मोदी ने आगे यूक्रेन की स्थिति के बारे में कहा कि हम आपको वहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी देंगे। 
 

इन मुद्दों पर भी हुई बात

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के दौरान रूस व यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें खाद्य, ईंधन, सुरक्षा व उर्वरकों की समस्याओं के सामाधान के तरीके खोजने चाहिए।

पीएम मोदी को पुतिन का मिला आमंत्रण

समकरकंद में  बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने के लिए आमंत्रित किया। उन्हें भारत व रूस के रिश्ते को लेकर कहा कि हमारे पास कंंस्ट्रक्टिव रिश्ते हैं। साथ ही पुतिन ने ये भी कहा कि भारत ने रूस से जो फर्टिलाइजन की मांग की है, उसे रूस पूरा करेगा। इससे भारत के कृषि क्षेत्र में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। 

 

Created On :   16 Sep 2022 2:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story