सैनिकों के साथ नौशेरा में खुशियों की दिवाली मना रहे पीएम मोदी, कहा- 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लाया हूं

खुशियों के दीपों की दीपावली सैनिकों के साथ नौशेरा में खुशियों की दिवाली मना रहे पीएम मोदी, कहा- 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लाया हूं
हाईलाइट
  • जवानों का मनोबल बढ़ाएंगे मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचकर सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे हैं। सबसे पहले  पीएम मोदी ने नौशेरा में शहीद सैनिकों  को श्रद्धांजलि दी। वहां से वह राजौरी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हर बार जवानों के साथ दिवाली मनाई क्योंकि देश के जवान ही उनका परिवार हैं। उन्होंने लोगों से दिवाली पर एक दीया जवानों के शौर्य को समर्पित कर जलाने की अपील भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय सेना के जवानों ने नौशेरा में "भारत माता की जय" के नारे लगाए।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश सेवा का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। हमारे जवान "मां भारती" के सुरक्षा कवच हैं। जवानों की बदौलत ही हमारे देश के लोग रात में सुकून  से सो पाते हैं और त्योहारों पर खुशी मना पाते हैं

पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी चौथी बार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सरहद पर दीपावली मनाने जा रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी 2014 में सियाचिन गए थे। उसके बाद उन्होंने श्रीनगर का दौरा किया था। पीएम मोदी ने साल 2017 में कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। फिर साल 2019 में उन्होंने राजोरी की इन्फैंट्री डिवीजन में जवानों के साथ दिवाली की खुशियां बांटी थी।

राजौरी-पुंछ एलओसी की अग्रिम चौकियों पर आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से जारी ऑपरेशन के बीच पीएम मोदी दौरे के चलते सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।  इससे पहले भी प्रधानमंत्री  मोदी ने 2019 में राजौरी मनाई थी।  पीएम मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाकर उनका मनोबल बढ़ाते है। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे तक नौशेरा पहुंचने का कार्यक्रम है। राजौरी में पीएम मोदी तीन से चार घंटे तक रुक सकते हैं।

 


 

Created On :   4 Nov 2021 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story