एक और बाबा कांड: 120 महिलाओं का रेप कर MMS बनाने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

एक और बाबा कांड: 120 महिलाओं का रेप कर MMS बनाने वाला तांत्रिक गिरफ्तार
हाईलाइट
  • अपने ही मोबाइल से रिकॉर्ड किए हैं महिलाओं के एमएमएस।
  • पुलिस ने अमरपुरी उर्फ बिल्लू को पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
  • महिलाओं के वीडियो सबको दिखाने की धमकी देकर बार-बार उन्हें बुलाता था तांत्रिक।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। महिलाओं का उत्पीड़न करने के मामले में एक और बाबा का नाम जुड़ गया है। तांत्रिक पर आरोप है कि उसने तकरीबन 120 महिलाओं से रेप करने के बाद उनका MMS बना लिया। इन MMS के जरिए वो महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे बार-बार रेप करता था। पुलिस ने टोहना के शक्ति नगर के बाबा बालकनाथ मंदिर के महंत अमरपुरी नागा उर्फ बिल्लू नाम के तांत्रिक को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है। 

 

महिलाओं को करता था हिप्नोटाइज
पुलिस ने नशे की 20 गोलियां भी बरामद की हैं। बाबा ने पुलिस को बताया कि वह सम्मोहन विद्या जानता है और महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लेता था। वह महिलाओं को झाड़-फूंक के बहाने नशीली दवाएं खिलाकर उनसे रेप करता था। वह महिलाओं से पैसे भी ऐंठता था।

 

हर क्लिप में अलग महिला
पुलिस को बाबा के पास 120 वीडियो क्लिप्स भी मिली हैं, जिनमें तांत्रिक महिलाओं से रेप करता नजर आ रहा है। पुलिस भी इस बात से हैरान है कि उन्हें जो 120 क्लिप मिली हैं, उन सभी वीडियो में अलग-अलग महिलाएं नजर आ रही हैं। सभी वीडियो तांत्रिक ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड की हैं।

 

दो महिलाएं बयान दर्ज कराने तैयार
पुलिस ने बताया कि मामले के सामने आने के बाद दो महिलाएं अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हो गई हैं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि बिल्लू वीडियो सबको दिखाने की धमकी देकर उन्हें बार-बार आने पर मजबूर करता था। पुलिस ने बिल्लू पर रेप की धारा 376 के अलावा कई और धाराएं भी लगाई हैं।

 

रिश्तेदार ने पुलिस तक पहुंचाई सीडी
पुलिस को एक सीडी मिली थी, जिसमें सभी 120 वीडियो क्लिप थीं। ये सीडी बिल्लू के ही किसी रिश्तेदार ने पुलिस को दी है। बिल्लू को को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। फतेहाबाद पुलिस स्टेशन इंचार्ज बिमला देवी ने बताया कि बयान दर्ज करने के लिए पीड़िताओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Created On :   21 July 2018 8:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story