राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचीं

President Draupadi Murmu arrives in London to attend the state funeral of Queen Elizabeth II
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचीं
नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचीं
हाईलाइट
  • अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचीं, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा।

 आपको बता दें भारत सरकार ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर 11 सितंबर को देश में  एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। साथ ही महारानी के सम्मान में उस दिन राष्ट्रध्वज आधा झुका रहा।  

खबरों के मुताबिक महारानी का अंतिम संस्कार के  दिन लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अंतिम संस्कार के दिन पूरे ब्रिटेन में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। साथ ही अंतिम संस्कार के दिन शोक भी रहेगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।

 

Created On :   18 Sep 2022 3:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story