प्रियंका गांधी ने घायल पत्रकार के जूते अपने हाथ में उठाए, वीडियो वायरल

प्रियंका गांधी ने घायल पत्रकार के जूते अपने हाथ में उठाए, वीडियो वायरल
हाईलाइट
  • प्रियंका गांधी ने उठाए घायल पत्रकार के जूते
  • राहुल गांधी ने स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस तक पहुंचाया
  • रोड शो के दौरान मची भगदड़ में घायल हुए थे तीन पत्रकार

डिजिटल डेस्क, वायनाड। केरल के वायनाड में राहुल गांधी के रोड में घायल पत्रकारों की मदद के लिए जिस तरह राहुल और प्रियंका गांधी सामने आए, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल हुए पत्रकार के जूतों को प्रियंका ने अपने हाथों से उठाया और जूतों को एंबुलेंस में रखा, जिसमें घायल पत्रकार को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भीड़ में आकर घायल पत्रकार को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस तक पहुंचाया। 

 

बात उस समय की है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल के वायनाड में अपना रोड शो कर रहे थे। रोड शो के कवरेज के लिए जर्नलिस्ट भी भीड़ के साथ मौजूद थे। इस बीच भगदड़ मच गई जिसमें 3 पत्रकार घायल हो गए थे। बता दें कि गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा उसके बाद रोड शो किया। 

यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने घायल पत्रकार की मदद की हो, इससे पहले 27 मार्च को राहुल गांधी ने नई दिल्ली में एक घायल पत्रकार को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए थे।

इससे पहले नुवाउआ कुआन में प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव का अपनी पार्टी का प्रचार कर रही थीं। इस दौरान प्रयागराज से आए एक व्यक्ति प्रियंका गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पोर्ट्रेट गिफ्ट करने के लिए लाया था, लेकिन गिफ्ट करने पहले ही उसका कांच टूट गया जिससे उस व्यक्ति के हाथ से खून बहने लगा। यह देखकर प्रियंका गांधी ने क्रीम लगा कर पट्टी बांधी थी।

Created On :   5 April 2019 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story