- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Priyanka Gandhi said, PM Modi is the biggest actor of the world
दैनिक भास्कर हिंदी: मिर्जापुर में प्रियंका बोलीं - इससे तो अच्छा अमिताभ बच्चन को पीएम बना देते
हाईलाइट
- मिर्जापुर से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो करने पहुंची कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया।
- प्रियंका गांधी ने कहा कि मिर्जापुर से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो करने पहुंची कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया।
- प्रियंका ने केंद्र सरकार की खामियां गिनाई।
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर। मिर्जापुर से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो करने पहुंचीं कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी को एक्टर करार देते हुए प्रियंका ने भीड़ से कहा कि आपने एक अभिनेता को पीएम बना दिया है, इससे अच्छा तो अमिताभ बच्चन को पीएम बना देते। बता दें कि आज शाम से अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस लिहाज से प्रियंका गांधी अपने आखिरी रोड शो में पूरी ताकत झोंक रही हैं।
Priyanka Gandhi Vadra in Mirzapur: Ab aap samajh lijiye ke apne duniye ke sabse bade abhineta ko apna PM bana diya hai, is se accha toh aap Amitabh Bachchan ko hi bana dete, karna toh kisi ne kuch nahi tha aapke liye. pic.twitter.com/oYrtXdGuwS
— ANI UP (@ANINewsUP) May 17, 2019
जनसमर्थन जुटाने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि अब आप समझ लीजिए कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को पीएम बना दिया है, इससे तो अच्छा था कि आप अमिताभ बच्चन को ही बना देते। गौरतलब है कि भाषण के बीच अजान हुई तो प्रियंका ने अपना भाषण रोक दिया था।
अपने आखिरी रोड शो में प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की खामियां गिनाईं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता चाहती है, मोदी ने पिछले लोकसभा के दौरान किए वादों को भी अब तक पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती, बल्कि गरीबों और युवाओं के लिए काम करती है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस सरकार ने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है, पीएम के पास अपने पांच साल में किए गए विकास कार्यों का हिसाब नहीं है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: पुणे में सुप्रिया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाले की धुनाई, मुंबई में प्रज्ञा ठाकुर पर टिप्पणी करनेवाला गिरफ्तार
दैनिक भास्कर हिंदी: सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत के बाद प्रियंका शर्मा का माफी मांगने से इनकार
दैनिक भास्कर हिंदी: ममता फोटो विवाद: माफी मांगने की शर्त के साथ SC ने दी प्रियंका शर्मा को जमानत
दैनिक भास्कर हिंदी: जब पंजाब देश की आजादी के लिए लड़ रहा था, RSS के लोग कर रहे थे अंग्रेजों की चमचागिरी: प्रियंका
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका गांधी आज हिमाचल और पंजाब में करेंगी रैलियां, पठानकोट में रोड शो