लालू के जेल जाने से दुखी राबड़ी बोलीं- साहेब की स्वास्थ्य की चिंता

rabdi devi speaks first time after lalu sent to jail
लालू के जेल जाने से दुखी राबड़ी बोलीं- साहेब की स्वास्थ्य की चिंता
लालू के जेल जाने से दुखी राबड़ी बोलीं- साहेब की स्वास्थ्य की चिंता

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले पर रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट द्वारा दोषी पाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहली बार मीडिया के सामने आईं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दुखी मन से कहा कि दुखी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे शांति और भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि उन्हें लालू की स्वास्थ्य की चिंता है और साहेब (लालू) की तबियत खराब रहती है। सब जानते हैं कि उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। हमें उनकी चिंता रहती है। राबड़ी देवी ने बताया कि उन्हें इस बात की चिंता है कि उन्हें रोज दवा खाते हैं। वहां उनकी दवा का कौन ख्याल रखेगा।

बता दें कि बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले पर रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। करीब 950 करोड़ रुपए के इस घोटाले में लालू यादव समेत 15 लोगों को दोषी करार दिया गया है, वहीं जगन्नाथ मिश्रा, ध्रुव भगत और पूर्व पशुपालन मंत्री विद्यासागर निषाद समेत 7 लोगों को बरी कर दिया गया है। इसके बाद लालू को कोर्ट से सीधे रांची की बिरसा मुंडा जेल ले जाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि "भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है। भगवान जो करेंगे ठीक ही करेंगे।" एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए लालू की पत्नी राबड़ी ने कहा कि भगवान ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया और लालू यादव जी, बिहार की जनता की ताकत हैं और पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता उनकी ताकत हैं।

कोर्ट के फैसले पर लालू ने कहा कि पूरे बिहार को भरोसा था कि अदालत लालू प्रसाद को बरी कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये दुर्भाग्य पूर्ण है और अदालत के फैसले पर कोई क्या कर सकता है। हमारे लिए कानून का फैसला सर्वोपरि है और ये सबको मानना पड़ेगा।

Created On :   24 Dec 2017 4:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story